मौसम : बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, जानें 15 अगस्त तक कहां होगी भारी बारिश
मौसम की जानकारी (Photo: PTI)
Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 11 से 16 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों में बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 11 से 13 अगस्त के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 11 अगस्त और 13 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के सभी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं 11 से 12 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान और 14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में वर्षा होने के आसार हैं.
11 से 12 अगस्त तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और 10 से 16 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश के सभी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में 13 से 16 अगस्त के दौरान जबकि विदर्भ में 13 व 14 अगस्त को काफी बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश हो सकती है.
झारखंड का कैसा रहेगा मौसम ?
झारखंड में 11 से 14 अगस्त 2026 के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. 11 अगस्त को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के अलावा गर्जनहो सकती है. 12 और 13 अगस्त को राज्य के अनेक स्थानों पर जबकि 14 अगस्त को लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है. नीचे देखें पूरी रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट, अगले 72 घंटे रहें सावधान, IMD ने क्या बताया
बिहार का कैसा रहेगा मौसम?
11 अगस्त 2026 को बिहार के दक्षिण-पश्चिम जिलों (बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल) के अलावा पूर्वी एवं सीमांचल क्षेत्र के जिलों (सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां वज्रपात व मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है. वहीं पटना, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर सहित राज्य के शेष जिलों में मौसम को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. देखें रिपोर्ट.

दिल्ली का मौसम केैसा रहेगा?
दिल्ली में 11 और 12 अगस्त 2026 के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. 11 अगस्त को सुबह से दोपहर के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं 12 अगस्त को दोपहर से शाम के बीच एक या दो बार बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. देखें मौसम विभाग की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: यूपी में मानसून हुआ सुस्त! लखनऊ-कानपुर समेत इन शहरों में छिटपुट बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा ?
राजस्थान में 11 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है, जबकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश में कमी आएगी लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी. वहीं 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान और 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश में कमी देखी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










