बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट, अगले 72 घंटे रहें सावधान, IMD ने क्या बताया

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर

Bihar Weather: बिहार में अगले 72 घंटे मौसम का मिजाज बदलने वाला है. IMD पटना ने 11 से 13 अगस्त तक 20 से ज्यादा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बारिश होने और वज्रपात की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान तेज हवा चलने के साथ वज्रपात, बारिश और मेघ गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी जिलों में शुरुआती दो दिनों में मौसम का असर दिखेगा. 12 और 13 अगस्त को उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम का पैटर्न बदलने वाला है. सीमांचल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले में न जाने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में येलो अलर्ट

11 अगस्त को मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दो मुख्य हिस्सों में येलो अलर्ट रहेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के जिलों जैसे बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भी मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी तरफ पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर समेत बाकी मध्य और उत्तरी जिलों में मौसम आमतौर पर साफ रहेगा.


12 अगस्त को उत्तर बिहार के सभी जिलों में अलर्ट

12 अगस्त को मौसम का असर उत्तर बिहार के क्षेत्रों में ज्यादा प्रभावित होने वाला है.IMD पटना ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया है.इन सभी जिलों में 30-40 किमी/घंटे की हवाओं के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की आशंका है.पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, गया, नवादा, औरंगाबाद, भागलपुर इस दिन ग्रीन जोन में रहेंगे और वहां मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

13 अगस्त को सीमांचल में भारी बारिश के आसार

13 अगस्त को उत्तर बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ पूर्वी बिहार के मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों में भी येलो अलर्ट रहेगा. किशनगंज और कटिहार के आसपास के इलाकों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के संकेत दिए गए हैं. पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, रोहतास इस दिन भी ग्रीन जोन में बने रहेंगे. उत्तर और पूर्वी बिहार में बिजली गिरने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 1 करोड़ से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए गुड न्यूज, सम्राट सरकार ने अकाउंट में भेजे 1100 रुपये, ऐसे चेक करें अपना पैसा



विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन