सारण के पहलेजा घाट में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा बोल बम

Updated:
विज्ञापन

पहलेजा घाट पर कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pahelija Ghat Kanwaria flower shower: सारण के पहलेजा घाट पर सावन की दूसरी सोमवारी पर आस्था का अद्भुत नज़ारा दिखा. प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया. यह नज़ारा सुल्तानगंज-देवघर यात्रा जैसा था.

विज्ञापन

Pahelija Ghat Kanwaria flower shower: सावन की दूसरी सोमवारी पर सारण के पहलेजा घाट में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. गंगाजल लेने पहुंचे कांवरियों और श्रद्धालुओं पर प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गयी. आसमान से फूलों की बारिश होते ही घाट पर मौजूद कांवरियों का उत्साह बढ़ गया. पूरा पहलेजा घाट बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा.

विज्ञापन
View on Instagram

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, कांवरियों में दिखा उत्साह

पहलेजा घाट पर बड़ी संख्या में कांवरिया गंगाजल लेने पहुंचे थे. इसी दौरान हेलीकॉप्टर से कांवरियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गयी. अचानक आसमान से फूल बरसते देख कांवरियों में उत्साह और भक्ति का माहौल और गहरा हो गया.

कांवरियों ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर पुष्पवर्षा का स्वागत किया. घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भी इस दृश्य को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

43e93c41-8c3e-4144-aef9-40516f2b3006.jpg

पहलेजा घाट से गरीबनाथ धाम तक 70 किलोमीटर की पैदल यात्रा

पहलेजा घाट से बड़ी संख्या में कांवरिया गंगाजल लेकर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम के लिए पैदल रवाना होते हैं. पहलेजा घाट से गरीबनाथ धाम की दूरी करीब 70 किलोमीटर है.

कांवरिया इस पूरी दूरी को पैदल तय करते हैं और सावन की सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करते हैं. जल लेकर निकलने वाले कांवरियों के जत्थे में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सुल्तानगंज-देवघर जैसी है पहलेजा-गरीबनाथ कांवर यात्रा

पहलेजा घाट से गरीबनाथ धाम तक की कांवर यात्रा का अपना धार्मिक महत्व है. जिस तरह श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचते हैं और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं, उसी तरह पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर गरीबनाथ धाम तक पैदल जाने की परंपरा भी वर्षों से चली आ रही है.

सावन के दौरान इस मार्ग पर कांवरियों की बड़ी संख्या देखने को मिलती है. जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर भी लगाये जाते हैं.

गरीबनाथ धाम में भी कांवरियों पर हुई पुष्पवर्षा

सावन की दूसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गयी. पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों के स्वागत और उत्साहवर्धन के बीच मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.

कांवरियों के मंदिर पहुंचने के साथ ही बाबा गरीबनाथ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

पहलेजा से गरीबनाथ तक भक्ति का रंग

सावन की दूसरी सोमवारी पर पहलेजा घाट से लेकर बाबा गरीबनाथ धाम तक कांवरियों की भक्ति देखने को मिली. घाट पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, रास्ते में बोल बम के जयकारे और मंदिर में जलाभिषेक ने पूरे कांवर यात्रा मार्ग को भक्तिमय बना दिया.

कांवरियों के जत्थे लगातार गरीबनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे. सावन की सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन