बिहार के 10133000 पेंशनधारियों के अकाउंट में सम्राट सरकार ने भेजे 1100 रुपये, ऐसे चेक करें अपना पैसा

Updated:
विज्ञापन

बिहार पेंशन आज: वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के खाते में आएंगे 1100 रुपये

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Pension Scheme: बिहार सरकार अब हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के रूप में मनाते हुए डीबीटी के जरिए सीधे खाते में 1100 रुपये भेज रही है. इसी कड़ी में आज 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के लिए 1100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे.

विज्ञापन

Bihar Pension Scheme: बिहार में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन पाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार हर महीने की 10 तारीख को बिहार पेंशन दिवस के तौर पर मना रही है. इसी व्यवस्था के तहत आज 10 अगस्त को 1 करोड़ 1 लाख 33 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में 1100 रुपये भेजे गए. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी के जरिए पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया.

विज्ञापन

बिहार सरकार ने पेंशन देने की व्यवस्था को अब हर महीने की तय तारीख से जोड़ दिया है. हर महीने की 10 तारीख को बिहार पेंशन दिवस के रूप में पेंशन की राशि जारी की जाती है. आज भी 10 तारीख है, इसलिए पात्र लाभार्थियों के खाते में पेंशन की रकम भेजी गई.

समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित डीबीटी कार्यक्रम के जरिए यह पैसा सीधे बैंक खातों में भेजा जाता है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 94 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये की राशि ट्रांसफर किया.

94 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा

इस योजना के तहत बिहार के 94 लाख से ज्यादा बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांग लाभार्थियों को फायदा मिलता है. सरकार की ओर से कुल 1100 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डीबीटी के जरिए बैंक खातों में भेजी गई.

जिन लोगों का बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है और जिनका जरूरी सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खाते में पेंशन की रकम आज पहुंची है.

पहले मिलते थे सिर्फ 400 रुपये

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पहले लाभार्थियों को हर महीने 400 रुपये मिलते थे. सरकार ने इस राशि में बड़ा बदलाव करते हुए इसे बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है. 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांग लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए पेंशन की रकम बढ़ाई गई है. इसका मकसद जरूरतमंद लोगों को हर महीने आर्थिक सहारा देना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन पेंशन योजनाओं में मिल रहे हैं 1100 रुपये

बिहार में कई पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि दी जा रही है. इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना और लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना शामिल हैं.

इसके अलावा इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना और इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों को भी इसका फायदा मिलता है.

खाते में पैसा आया या नहीं, ऐसे करें चेक

पेंशन की रकम खाते में पहुंची है या नहीं, यह जानने के लिए लाभार्थी अपने बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर आया एसएमएस देख सकते हैं. बैंक की ओर से पैसे जमा होने पर मोबाइल पर जानकारी मिल सकती है.

इसके अलावा नजदीकी बैंक शाखा, एटीएम या ग्राहक सेवा केंद्र यानी CSP पर जाकर भी खाते का बैलेंस चेक किया जा सकता है. लाभार्थी समाज कल्याण विभाग, बिहार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी डीबीटी स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं. इससे यह पता चल सकता है कि पेंशन की रकम भेजी गई है या नहीं.

पेंशन नहीं मिल रही तो आधार लिंक जरूर कराएं

सरकार ने उन लोगों से भी जल्द आवेदन करने की अपील की है, जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है और वे अभी तक पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं. जिन लाभार्थियों की पेंशन आधार लिंक नहीं होने की वजह से रुकी हुई है, उन्हें जल्द से जल्द अपने आधार को बैंक खाते से जोड़ने की सलाह दी गई है. आधार सीडिंग पूरी होने के बाद पेंशन मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: पटना, आरा से लेकर मधुबनी तक, बिहार के इन शहरों को मिलने जा रहा नया बाइपास

बिहार STF को मिलेगा नया ठिकाना, एक ही छत के नीचे बैठेंगे एसपी और डीएसपी, 63 करोड़ रुपये होंगे खर्च



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन