'2047 में सबसे शक्तिशाली देश बनेगा भारत', CM सम्राट ने तिरंगा यात्रा में कहा- इस मुहिम को सफल बनाएं
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री
Tiranga Yatra Samrat Chaudhary Statement: सोमवार को पटना में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, रामकृपाल यादव समेत अन्य नेता शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने लोगों से इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की.
Tiranga Yatra Samrat Chaudhary Statement: पटना में जेपी गोलंबर से लेकर कारगिल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर सीएम सम्राट चौधरी लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चले. जेपी गोलंबर पहुंचने के बाद उन्होंने जेपी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया है. इस दौरान हजारों की संख्या में हाथों में तिरंगा लिए लोग चौक पर भारत माता की जय का जयघोष करते हुए दिखे.

अपने भाषण में सीएम सम्राट ने क्या-क्या कहा?
अपने भाषण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, तिरंगा को 'एकता, अखंडता और संप्रभुता' का प्रतीक है. तिरंगा हमारे लिए जीने और मरने का प्रतीक है. तिरंगे की आन के लिए हमारे लाखों सैनिक अपनी प्राणों की आहूति दे दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन अगर हमसे कोई लड़ने की कोशिश करता है तो हम लोग भी उसे कड़ा जवाब देते हैं. उन्होंने कहा कि भारत 2047 में सबसे शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर सामने आएगा.
सीएम सम्राट ने यह भी कहा कि आज का तिरंगा यात्रा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है बल्कि हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहूति दे कर लोकतंत्र की स्थापना की और इस तिरंगा को स्थापित किया. मुख्यमंत्री ने 10 से 17 अगस्त तक चलने वाली तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, इस मुहिम को सफल बनाएं और प्रखंड स्तर पर हो रहे इस कार्यक्रम में शामिल हो कर तिरंगे की शान में अपनी उपस्थिती दर्ज कराएं.
बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस वजह से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा
जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा अभियान' निकाला जाएगा. इस यात्रा का मकसद लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान को हर एक शख्स तक पहुंचाना है. जेपी गोलंबर से लेकर कारगिल चौक तक पूरे इलाके में तिरंगी ही दिख रहा था. इसमें मंत्री रामकृपाल यादव, विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेता भी शामिल हुए.

यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट में किया गया था बदलाव
सोमवार को तिरंगा यात्रा को लेकर पहले से ही सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए थे. सुबह 7 बजे से ही गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, कारगिल चौक और बुद्ध मार्ग के आसपास गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन इसके बदले वैकल्पिक रूट की व्यवस्था की गई थी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े. तिरंगा यात्रा खत्म होने के बाद यातायात पहले की तरह सुचारू रूप से चालू कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










