अब 88 जगहों से भारत आ सकेंगे e-वीजा वाले यात्री, 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े गए

Updated:
विज्ञापन

Photo: AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत ने विदेशी यात्रियों के लिए e-वीजा की सुविधा का विस्तार किया है, जिसमें 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट जोड़े गए हैं. अब कुल 88 पोर्ट से e-वीजा धारक भारत में प्रवेश कर सकते हैं. यह कदम वीजा प्रक्रिया को और सुगम बनाएगा.

विज्ञापन

New Delhi: भारत ने विदेशी यात्रियों के लिए e-वीजा की सुविधा को और आसान कर दिया है. गृह मंत्रालय ने इस साल 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट को e-वीजा वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश के लिए मंजूरी दी है. इसके साथ ही देश में ऐसे इंटरनेशनल पोर्ट की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है.

विज्ञापन

9 लैंड पोर्ट और 2 एयरपोर्ट शामिल

नए जोड़े गए 11 पोर्ट में 9 लैंड पोर्ट और 2 एयरपोर्ट शामिल हैं. लैंड पोर्ट में अगरतला, दारंगा, गेडे, घोजाडांगा, हरिदासपुर, जयगांव, डॉकी, मोरेह और अटारी को शामिल किया गया है. वहीं भोपाल और तिरुपति एयरपोर्ट को भी e-वीजा वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश के लिए इंटरनेशनल पोर्ट घोषित किया गया है.

गृह मंत्रालय के मुताबिक, इन पोर्ट को अलग-अलग मौकों पर 1 जनवरी 2026 से अब तक अधिसूचित किया गया है. नए पोर्ट जुड़ने के बाद अब भारत में e-वीजा वाले विदेशी नागरिक 37 एयरपोर्ट, 38 समुद्री बंदरगाह और 13 लैंड पोर्ट के जरिए प्रवेश कर सकते हैं.

172 देशों के नागरिकों को मिलती है e-वीजा सुविधा

भारत ने विदेशी यात्रियों के लिए पिछले कुछ वर्षों में वीजा व्यवस्था को आसान और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं. गृह मंत्रालय के अनुसार, भारत करीब 95 फीसदी e-वीजा आवेदन 72 घंटे के भीतर जारी कर देता है.

e-वीजा सुविधा की शुरुआत भारत ने 2014 में 43 देशों के नागरिकों के लिए की थी. अब यह सुविधा 172 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है. भारत फिलहाल 17 अलग-अलग श्रेणियों में e-वीजा जारी करता है, जिनमें टूरिस्ट, बिजनेस, मेडिकल, स्टूडेंट, ट्रांजिट और क्रूज से जुड़े वीजा शामिल हैं.

अब करीब 78 फीसदी वीजा इलेक्ट्रॉनिक

गृह मंत्रालय के मुताबिक, भारत में जारी होने वाले कुल वीजा में अब करीब 78 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक वीजा होते हैं. सरकार का कहना है कि वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने का मकसद वैध विदेशी यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ तकनीकी ढांचे को मजबूत कर आंतरिक सुरक्षा को भी बेहतर बनाना है.

Also read : NEET छात्रों के प्रदर्शन पर चर्चा को लेकर रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, बोले- सरकार जवाब देने को तैयार, आप भाग रहे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola