Video : उत्तराखंड में उफान पर आया तमक नाला, बाढ़ के पानी में बह गया पुल; यातायात बाधित
उत्तराखंड के चमोली में बाढ़ से टूटा पुल (फोटो : ANI)
चमोली जिले में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आ गया है, जिससे एक महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के कारण मलारी से आगे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Uttarakhand Flood : चमोली जिले में तमक नाला उफान पर आने से उसके ऊपर बना पुल टूटकर बह गया. पुल के टूट जाने के बाद कारण मलारी से आगे यातायात बाधित हो गया है. चमोली पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इलाके में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.
पुलिस-प्रशासन और आपदा टीमें मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं. इसके साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं. टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव की तैयारियों को लेकर काम कर रही हैं.
आवाजाही प्रभावित, लगातार हो रही निगरानी
पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद मलारी से आगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नाले के जलस्तर समेत आसपास के हालात पर नजर बनाए रखी गई है. चमोली पुलिस ने बताया कि अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. स्थिति को देखते हुए आपदा टीमें मौके पर तैनात हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए