15 अगस्त पर राहुल गांधी की सीट को लेकर सफाई, रक्षा सचिव बोले- कैबिनेट मंत्रियों के बाद बैठेंगे नेता प्रतिपक्ष

Updated:
विज्ञापन

संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते राहुल गांधी (फोटो : ANI)

15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी की बैठने की व्यवस्था को लेकर रक्षा सचिव आरके सिंह ने स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया है और उनकी सीट प्रोटोकॉल के अनुसार कैबिनेट मंत्रियों के बाद तय की जाएगी.

विज्ञापन

New Delhi : 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बैठने की व्यवस्था को लेकर रक्षा सचिव आरके सिंह ने स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है और उनकी सीट प्रोटोकॉल के मुताबिक कैबिनेट मंत्रियों के बाद तय की जाएगी.

आरके सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित किया गया है और उनकी बैठने की व्यवस्था टेबल ऑफ प्रेफरेंस के अनुसार होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था के तहत नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्रियों के बाद स्थान दिया जाता है.

2024 में पांचवीं पंक्ति में बैठे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी की सीटिंग को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. 15 अगस्त 2024 को लाल किले पर आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को पांचवीं पंक्ति में बैठाया गया था. उस समय कांग्रेस ने इस व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे और इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया था.

Also read : Parliament Live: Tax Amendment Bill 2026 राज्यसभा से पास, लोकसभा को वापस भेजा गया

वहीं, 2025 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे, इसलिए उस समारोह में उनकी सीटिंग को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था.

नेता प्रतिपक्ष का दर्जा कैबिनेट मंत्री के बराबर

प्रोटोकॉल के मुताबिक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है. राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी प्राथमिकता सूची में संवैधानिक और महत्वपूर्ण पदों की वरिष्ठता तय की गई है. इसी के आधार पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के औपचारिक समारोहों में बैठने की व्यवस्था की जाती है.

नेता प्रतिपक्ष को इस सूची में कैबिनेट मंत्रियों के बराबर स्थान दिया गया है. रक्षा सचिव के बयान के मुताबिक, इस बार 15 अगस्त को लाल किले पर राहुल गांधी को इसी प्रोटोकॉल के तहत कैबिनेट मंत्रियों के बाद बैठाया जाएगा.

पहले भी सीटिंग पर उठे थे सवाल

कांग्रेस ने इससे पहले गणतंत्र दिवस समारोह में भी राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. पार्टी का आरोप था कि विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को उचित स्थान नहीं दिया गया.

Also read : JPSC Protest: राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को दो टूक: छात्रों पर बल प्रयोग गलत, बातचीत से निकालें हल

हालांकि, रक्षा मंत्रालय का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सीटिंग राजनीतिक दल के आधार पर नहीं, बल्कि निर्धारित प्रोटोकॉल और पद की प्राथमिकता के आधार पर तय की जाती है.


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola