Parliament Session: राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, कल 11 बजे फिर जुटेगा सदन
संसद का लाइव अपडेट (File Photo)
Parliament Live: संसद के मानसून सत्र में सोमवार को भी हंगामा जारी रहा. अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा. कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी दलों ने गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग की. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट के भीतर स्थगित करनी पड़ी, जबकि राज्यसभा भी कुछ देर बाद स्थगित हो गई. लगातार 16वें दिन प्रश्नकाल नहीं हो सका. संसद की हर खबर के लिए बने रहे Prabhat Khabar डॉट कॉम के साथ.
राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, कल 11 बजे फिर जुटेगा सदन
मंत्रियों द्वारा महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. अब सदन की अगली बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे होगी.
टैक्स संशोधन बिल 2026 राज्यसभा से लोकसभा वापस भेजा गया
राज्यसभा ने Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 को वॉइस वोट के जरिए लोकसभा को वापस भेज दिया.
UPI पर Consumers को नहीं देना होगा कोई Charge: निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि Taxation and Other Laws Amendment Bill में UPI Users पर किसी तरह का Tax या Transaction Charge लगाने का प्रावधान नहीं है. उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर किसी तरह का MDR लागू किया भी जाता है, तो वह सिर्फ एक तय High Threshold से ऊपर होने वाले सीमित Transactions पर लागू होगा. छोटे Merchants और किराना दुकानदारों को MDR नहीं देना होगा और ज्यादातर UPI Transactions पहले की तरह Free रहेंगे. उन्होंने कहा कि अभी किसी MDR Provision को Finalise नहीं किया गया है.
विदेशी कंपनियों को टैक्स छूट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स अमेंडमेंट बिल के चौथे प्रावधान को समझाते हुए बताया कि भारत में तय इलेक्ट्रॉनिक गुड्स बनाने वाली कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए कंपोनेंट्स स्टोर करने वाली फॉरेन कंपनियों को टैक्स में छूट दी जाएगी. अभी इन कंपनियों पर गुड्स की ग्रॉस इनकम पर 2% टैक्स लगता है. इस अमेंडमेंट का मकसद इंडिया में मोबाइल फोन, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा इकोसिस्टम तैयार करना है.
संसद में गतिरोध खत्म करने की ओम बिरला की अपील, बोले- जनता की आवाज सदन में उठने दें
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में जारी गतिरोध के बीच सभी दलों के फ्लोर लीडर्स से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की अपील की. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि संसद में जनता की आवाज सुनी और उठाई जानी चाहिए. बिरला ने नेताओं से आग्रह किया कि वे आपसी मतभेदों के बावजूद सदन को चलने दें, ताकि जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सके और सांसद अपनी बात रख सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए