आंध्र प्रदेश में DSC भर्ती पर बवाल, पुलिस ने रोकी रैली; शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआरसीपी प्रवक्ता कोंडा राजीव गांधी

आंध्र प्रदेश में जिला चयन समिति (DSC) भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. YSRCP ने TDP सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है और शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के इस्तीफे की मांग की है.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में जिला चयन समिति (District Selection Committee) भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमिताओं को लेकर सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने TDP सरकार सरकार पर हमला बोला.एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोंडा राजीव गांधी ने सोमवार ( 10 अगस्त) को TDP सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री नारा लोकेशके इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कहा कि सरकार इस मामले को दबाना चाहती है.

अनकापल्ली में बाइक रैली, रिंग रोड पर रोका

YSRCP के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत अनकापल्ली में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. रैली सुंकरमेटा से शुरू होकर मुख्य जंक्शन की ओर बढ़ रही थी. तभी पुलिस ने रिंग रोड के पास बाइक रैली को रोक दिया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाइक खड़ी कर पैदल मार्च जारी रखा और सरकार के खिलाफ नारे लगाए.

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं से मेगा DSC के नाम पर बड़े पैमाने पर भर्ती का वादा किया था, लेकिन अब यह प्रक्रिया कथित तौर पर चीटिंग DSC बन गई है. छात्रों ने मेगा DSC अब धोखाधड़ी वाली DSC बन गई है.फीस रिइम्बर्समेंट जारी करें, बेरोजगारी भत्ता कहाँ है? और लोकेश को इस्तीफा देना चाहिए, जैसे नारे लगाए.

YSRCP का आरोप- शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बनाया टकराव

YSRCP प्रवक्ता कोंडा राजीव गांधी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू सरकार शांतिपूर्ण विरोध को टकराव में बदल रही है. उन्होंने कहा कि DSC अभ्यर्थियों के लिए न्याय की मांग करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोका तथा हिरासत में लिया जा रहा है. पार्टी ने इसे सरकार की असहिष्णुता बताया.

CBI जांच को लेकर सरकार से सीधा सवाल

YSRCP मेगा DSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग तेज कर दी है. पार्टी नेता ने सवाल उठाया कि अगर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, तो सरकार CBI जांच से क्यों बच रही है. उन्होंने शिक्षा मंत्री नारा लोकेश को भी पूरे मामले पर जवाब देने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की.

वाईएस जगन के निर्देश का हवाला

कोंडा राजीव गांधी ने कहा कि YSRCP प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने पार्टी को बेरोजगार युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष करने का निर्देश दिया है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी DSC अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और पुलिस कार्रवाई से उसका आंदोलन कमजोर नहीं होगा.

गिरफ्तारी से नहीं डरेंगे

YSRCP प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर पुलिस शक्ति के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तारी या प्रतिबंध से पार्टी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन को दबाने की कोशिश जितनी बढ़ेगी, DSC अभ्यर्थियों के लिए उनका संघर्ष उतना ही मजबूत होगा.

महिलाओं को ₹1,500 देने के वादे पर भी सवाल

YSRCP नेताओं ने सरकार से महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने के कथित वादे को लेकर भी सवाल किया. पार्टी ने शिक्षा मंत्री नारा लोकेश से इन मुद्दों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की. साथ ही कहा कि DSC अभ्यर्थियों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार सरकार, रिजिजू बोले- अमित शाह देंगे जवाब


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola