हाथरस की रैली में गरजे आकाश आनंद,राहुल-अखिलेश को कहा अंकल, भाजपा से मांगा 10 साल का हिसाब

Updated:
विज्ञापन

हाथरस की रैली में गरजे आकाश आनंद

UP News: बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने हाथरस के सादाबाद से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत की. उन्होंने भाजपा सरकार के साथ-साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी तीखे राजनीतिक हमले किए.

विज्ञापन

UP Poltics:प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने हाथरस के सादाबाद से चुनावी अभियान की शुरुआत की. उन्होंने बसपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की. आकाश आनंद ने अपने भाषण में भाजपा सरकार के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया और विपक्षी नेताओं पर तीखे राजनीतिक हमले किए.

राहुल गांधी और अखिलेश यादव को कहा अंकल

सभा में आकाश आनंद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 30 साल है, जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव उनसे काफी बड़े हैं. आकाश ने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं की बातों में युवाओं को नहीं आना चाहिए. अखिलेश के पीडीए को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और उनके कार्यकाल पर निशाना साधा. राहुल गांधी के संविधान को लेकर किए जा रहे दावों पर भी उन्होंने टिप्पणी की.

भाजपा सरकार से मांगा दस साल का हिसाब

आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद सरकार को अपने कामकाज का हिसाब जनता को देना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि सरकार ने विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं. आकाश ने आरोप लगाया कि दूसरी ओर जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने झांसी के अस्पताल में बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए और जवाबदेही की मांग की.

पेपर लीक, रोजगार और शिक्षा पर भी घेरा

आकाश आनंद ने पेपर लीक, रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि विज्ञापनों पर खर्च होने वाली रकम का इस्तेमाल परीक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने और पेपर लीक रोकने में किया जाता तो युवाओं को लाभ मिल सकता था. उन्होंने सरकारी पदों के खाली होने का मुद्दा उठाते हुए रोजगार को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए. साथ ही, उन्होंने स्कूलों के बंद होने का दावा करते हुए कहा कि इससे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है.

यह भी देखे: हाथरस से बसपा के मिशन-2027 का आगाज, आज आकाश आनंद की सभा पर टिकी निगाहें


विज्ञापन
नटवर कुमार

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola