JPSC JSSC Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, आज झारखंड बंद का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

JPSC JSSC Protest: आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद बुलाया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JPSC-JSSC आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया है. जानें बंद का समय और आंदोलन से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज यानी 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बंद की घोषणा की. पार्टी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.

विज्ञापन

छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज से भाजपा नाराज

भाजपा नेताओं के अनुसार, JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था. इस दौरान पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने का आरोप है. भाजपा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसके विरोध में बंद बुलाने का निर्णय लिया है.

छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे सरकार: BJP

पार्टी नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनके लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. भाजपा ने लाठीचार्ज की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की है.

भाजपा के बंद के आह्वान के बाद मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. पार्टी कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की गयी है.

BJP के राज्य महासचिव अमर कुमार बाउरी का सामने आया बड़ा बयान

JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन पर BJP के राज्य महासचिव अमर कुमार बाउरी का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, 'हम बस छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिलने गए थे और इस तानाशाही सरकार ने हमें सुबह 10:30 बजे से लेकर लगभग रात 8:30 बजे तक, यानी 11 घंटे तक इंतजार कराकर यह साबित कर दिया है कि यह सचमुच एक तानाशाही सरकार है, वे विरोध की आवाज बर्दाश्त नहीं करते. आज राहुल गांधी और हेमंत सोरेन दोनों ही चुप हैं. मुझे लगता है कि जहां हम हेमंत सोरेन के इस 'जन्मदिन के तोहफे' को जरूर याद रखेंगे, वहीं आने वाले चुनावों में उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.'


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola