रांची सदर अस्पताल के HDU में शिफ्ट किए गए छात्र नेता देवेंद्र महतो, लाठीचार्ज में घायल कई अभ्यर्थी भर्ती, डॉक्टर अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

देवेंद्रनाथ महतो की स्वास्थ्य जांच करते हेल्थ कर्मी

रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया लाठीचार्ज से कई अभ्यर्थी घायल हो गए हैं. प्रमुख छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को सदर अस्पताल के HDU में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

JPSC JSSC Protest, रांची: जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को हुए विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसिया लाठीचार्ज में घायल हुए अभ्यर्थियों का रांची के सदर अस्पताल में इलाज जारी है. प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हुए प्रमुख छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल के हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में शिफ्ट कर दिया गया है.

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े अभ्यर्थी

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हजारों की तादाद में आक्रोशित अभ्यर्थी सुरक्षा घेरे को दरकिनार करते हुए विधानसभा के गेट नंबर-1 की ओर बढ़ने लगे थे. पुलिस प्रशासन द्वारा कई स्तरों पर लगाई गई बैरिकेडिंग को जब छात्रों ने पार करने का प्रयास किया, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सीधा टकराव हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई अभ्यर्थी चोटिल हो गए. घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस और अन्य वाहनों के जरिये घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें: JPSC Protest: Students ने कहा 'आंदोलन में घुस आए उपद्रवी', छात्रों से की आगे नहीं बढ़ने की अपील

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम अलर्ट

घायलों के अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सा व्यवस्था को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया. ड्यूटी पर तैनात मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. हरिश्चंद्र कुमार और डॉ. रुचिका पटेल सहित जूनियर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत कमान संभालते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया. छात्र नेता देवेंद्र महतो समेत अन्य घायल अभ्यर्थियों का चेस्ट एक्सरे व अन्य जरूर जांच कराए गए हैं. स्थिति का जायजा लेने के लिए सिविल सर्जन डॉ. अमरिंदर प्रसाद और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश सिंह खुद इमरजेंसी पहुंचे और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इमरजेंसी में भर्ती प्रमुख घायलों की सूची

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार और देखरेख में रखे गए प्रमुख घायलों में निम्नलिखित अभ्यर्थी शामिल हैं.

देवेंद्र नाथ महतो (छात्र नेता - स्थिति की गंभीरता को देखते हुए HDU में शिफ्ट) मोहम्मद आमिर (रांची) रविंद्र मंडल (गोविंदपुर, धनबाद) कृष्णा (हजारीबाग) आरती पांडेय (दुमका)

अस्पताल परिसर में समर्थकों और नेताओं का जमावड़ा

लाठीचार्ज और घायलों के अस्पताल पहुंचने की खबर फैलते ही सदर अस्पताल परिसर में अभ्यर्थियों के समर्थकों, आम लोगों और कई राजनीतिक-सामाजिक नेताओं का जमावड़ा लग गया. अस्पताल में बढ़ती भीड़ और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पुलिस प्रशासन लगातार अस्पताल परिसर और आसपास के माहौल पर निगरानी बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: 'विपक्ष के बहकावे में न आएं'- बवाल के बाद CM हेमंत का छात्रों को संदेश, लाठी चार्ज पर क्या बोले सिटी एसपी


विज्ञापन
Bipin Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola