रातू में ट्रांसफॉर्मर का तेल जलकर फटा, हार्डवेयर दुकान का कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के रातू में ट्रांसफॉर्मर फटने से एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। अधिक लोड के कारण हुआ यह हादसा।

विज्ञापन

रातू: प्रखंड के ललित ग्राम में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे विद्युत ट्रांसफॉर्मर का तेल जलकर फट गया. हादसे में पास स्थित आस्था हार्डवेयर दुकान का कर्मचारी सूरज कुमार (25) गंभीर रूप से झुलस गया. उसके चेहरे और दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. विभागीय टीम ने ट्रांसफॉर्मर का निरीक्षण कर तकनीकी खामियों को दूर किया. अधिक लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर में आये दिन खराबी आती रहती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola