Sita Kunj Park: इस जिले में बेहद खूबसूरत बनकर तैयार हो रहा ‘सीता कुंज पार्क’, मिलेंगी ये सभी सुविधाएं…

Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Aug 2025 2:42 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Sita Kunj Park: बिहार के सीतामढ़ी जिले में ‘सीता कुंज पार्क’ बनकर तैयार हो रहा है. यह पार्क सीतामढ़ी जिले के लोगों के साथ-साथ टूरिस्टों को भी आकर्षित करेगा. वन विभाग की देखरेख में पार्क को सजाया जा रहा है. यहां आने वाले लोगों को कई सुविधाएं भी मिलेंगी.

विज्ञापन

Sita Kunj Park: सीतामढ़ी जिले में लोगों के लिए बेहद शानदार पार्क बनकर तैयार हो रहा है. वन विभाग की ओर से ‘सीता कुंज पार्क’ को बनाया जा रहा है. यह पार्क जिले के लोगों के साथ-साथ टूरिस्टों को भी आकर्षित करेगा. यहां लोग शांति से सुकून का समय बिता सकते हैं. इस पार्क को सांस्कृतिक छवि के तौर पर सजाया जा रहा है. यहां सीता वाटिका, झरना, तालाब, व्यायाम यंत्र, दो टिकट काउंटर और बच्चों के खेलने के लिए सुविधाएं तैयार की जा रही है.

वन विभाग ने दिया आदेश

वन विभाग की तरफ से अधिकारियों और ठीकेदारों को तेजी से काम निपटाने का आदेश दिया गया है. जिला वन पदाधिकारी डॉ. अमिता राज के नेतृत्व में निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. साफ किया गया कि निर्माण की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इस पार्क का थीम बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य की छवि यहां लोगों को देखने के लिए मिलेगी.

मिलेंगी से सभी सुविधाएं

‘सीता कुंज पार्क’ के बनने से जिले को एक अलग पहचान मिलेगी. पर्यटन के क्षेत्र में भी जिले का विकास होगा. साथ ही माता सीता की जन्मस्थली से जुड़ाव को भी इस पार्क में प्रदर्शित किया जाएगा. झरनों की आवाज, वाटिका में फूलों की महक, तालाब, एक्सरसाइज के लिए उपकरण, बच्चों के लिए खेलने की सुविधाएं और लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में भी इसे तैयार किया जाएगा.

सीतामढ़ी को मिलेगी नई पहचान

जानकारी के मुताबिक, पार्क के अंदर सीता वाटिका बनेगा, जो लोगों को खासकर आकर्षित करेगी. इसमें मिथिला चित्रकला से सजे रास्ते, पारंपरिक वृक्षारोपण और बैठने के लिए खूबसूरत झोपड़ियां बनाई जा रही हैं. यह वाटिका न केवल श्रद्धा और आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि पर्यावरणीय सौंदर्य का भी बेजोड़ नमूना होगी. देखा जाए तो ‘सीता कुंज पार्क’ पर्यटन की दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. यह परियोजना सीतामढ़ी जिले को एक नई पहचान देगी.

Also Read: Nowcast Bihar: बिहार के इन जिलों में 2 से 3 घंटे में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन