झारखंड में 11 जून को आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
आंधी-बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार देर शाम मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली. बुधवार को खूंटी में 11 मिमी बारिश हुई. वहीं, रांची और आसपास के क्षेत्रों में लगभग तीन मिमी बारिश हुई.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून पहुंचने में चार दिन और लगेंगे. मॉनसून संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा. झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 11 जून से ही प्री मॉनसून की बारिश होने के आसार हैं. 11 जून को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में आंधी, वज्रपात के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को रांची का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है 

12 जून का मौसम 

12 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं रांची, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

13 जून का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है. 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के मंत्रियों का विधानसभा में हंगामा, सलमान खुर्शीद को पक्ष रखने की नहीं मिली अनुमति

इसे भी पढ़ें: मोदी ने बनाया सबसे लंबे निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड, सांसद ढुल्लू महतो ने की विशेष पूजा

इसे भी पढ़ें: घुमाने के बहाने प्रेमी ने प्रेमिका को डैम में दिया धक्का, होली के बाद अब हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola