Nowcast Bihar: बिहार के इन जिलों में 2 से 3 घंटे में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Aug 2025 1:57 PM
सांकेतिक तस्वीर
Nowcast Bihar: बिहार के 10 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में भयंकर बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. इस दौरान बादल गरजने और ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
Nowcast Bihar: बिहार के विभिन्न जिलों में इन दिनों जोरदार बारिश का दौर जारी है. इस बीच पटना मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों में अगले दो से तीन घंटे में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में बादल गरजने और ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.
इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, औरंगाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो से तीन घंटों में इन जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्व बिहार और इससे सटे इलाकों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती प्रभाव बना हुआ है, जो समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर तक एक्टिव है. इसके चलते पूरे राज्य में घने बादल छाए रहेंगे.
नदियों का बढ़ रहा जलस्तर
बिहार के साथ-साथ नेपाल में भी जोरदार बारिश हो रही है, जिससे बिहार की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. राज्य की कई छोटी-बड़ी नदियों में उफान आ गया है. गंगा, गंडक, कोसी, बागमती, पुनपुन, सोन के साथ कई अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया है. बगहा में गंडक नदी उफान पर है और गंगा नदी ने पटना के लगभग सभी घाटों को डुबो दिया है. प्रशासन अलर्ट पर है लेकिन हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं.
किसानों की फसलों पर असर
इसके अलावा लगातार बारिश और जल जमाव का सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ा है. खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं. धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलें बारिश के दबाव में आ चुकी हैं. खासकर दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया और पूर्वी चंपारण जैसे जिलों से फसलों के नुकसान की खबरें सामने आई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










