बांकीपुर सीट के लिए प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नॉमिनेशन से पहले जन सुराज ने निकाली बाइक रैली, किया शक्ति प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर, जन सुराज कैंडिडेट

Bankipur By Election: बांकीपुर सीट के लिए जन सुराज के कैंडिडेट प्रशांत किशोर ने पर्चा भर दिया है. नॉमिनेशन से पहले जन सुराज ने शक्ति प्रदर्शन किया. प्रशांत किशोर पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में कुछ देर के लिए भी पहुंचे थे. जन सुराज की तरफ से इस दौरान शक्ति प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है और इसके लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. अंतिम दिन जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने नॉमिनेशन किया. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. नॉमिनेशन से पहले जन सुराज ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए दिखे. इससे पहले पीके ने कहा, आज सिर्फ मेरा नहीं बल्कि बिहार में बदलते हुए राजनीतिक तस्वीर का नामांकन है.

पटना में जन सुराज का शक्ति प्रदर्शन

पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा का भी आयोजन किया गया था. आज पर्चा भरने से पहले कुछ देर के लिए प्रशांत किशोर मैदान में पहुंचे थे. वे लोगों के बीच भी गए. यहां से उनका रोड शो शुरू हुआ. जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. उन्होंने प्रशांत किशोर के जमकर नारे लगाए. पीके थोड़ी देर के लिए इस दौरान पैदल भी कार्यकर्ताओं के साथ चले. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से कुछ देर के लिए रोड पर जाम की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ी.

हरिहरनाथ मंदिर में पूजा भी की थी

आज नॉमिनेशन से पहले प्रशांत किशोर ने सोनपुर में हरिहरनाथ मंदिर में पूजा भी की थी. इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास भी मौजूद थीं. प्रशांत किशोर ने सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर भगवान का आशीर्वाद लिया था. इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से भगवान हरिहरनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया था और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की थी.

नीरज सिन्हा भी करेंगे नामांकन

दूसरी तरफ, बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा भी नॉमिनेशन करने वाले हैं. सोमवार को रोड शो के दौरान जन सुराज और बीजेपी के कार्यकर्ताओं का आमना-सामना भी हुआ. बीजेपी के प्रत्याशी भी रोड शो कर रहे थे. नॉमिनेशन से पहले नीरज सिन्हा ने पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ किया और नवीन सिन्हा स्मृति पार्क जाकर नितिन नवीन के पिता को श्रद्धांजलि भी दी.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: नॉमिनेशन से पहले आमने-सामने हुए जन सुराज और BJP के कार्यकर्ता, फिर क्या हुआ जानिए


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन