नॉमिनेशन के बाद JJD प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फूट-फूटकर रोईं वीणा मानवी, तेज प्रताप ने लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव और रोते हुए वीणा मानवी को ले जाती पुलिस की तस्वीर

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जेजेडी की ओर से वीणा मानवी ने नॉमिनेशन आज किया. लेकिन इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ऐसे में तेज प्रताप यादव ने उनकी पार्टी की कैंडिडेट वीणा मानवी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नॉमिनेशन का आज आखिरी दिन है. ऐसे में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी ने पर्चा भरा. लेकिन इसके बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जब वीणा मानवी को लेकर जा रही थी, उस वक्त वे फूट-फूटकर रोईं. लेकिन किस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

पुलिस की इस कार्रवाई पर तेज प्रताप यादव ने कहा, हमारी कैंडिडेट वीणा मानवी के खिलाफ सरकार की तरफ से साजिश किया गया है. वीणा मानवी बहुत अच्छी हैं और उनका नेचर भी बहुत अच्छा है. ये लोग षड्यंत्र कर रहे हैं और यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा. हम अभी दिल्ली में हैं. बिहार आयेंगे तो सुदर्शन चलायेंगे. आज नॉमिनेशन के दिन उनको गिरफ्तार किया गया है. महिला के साथ अन्याय हो रहा है.

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि जब अन्याय होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है. हम जल्द बिहार आएंगे और अपना सुदर्शन चक्र चलायेंगे. वीणा मानवी जीततीं, इसलिए इनको फंसाया गया है. पार्टी ज्वाइन करने के समय पुलिस क्यों नहीं आई थी? इस तरह से तेज प्रताप यादव ने चेतावनी दे दी है.

वीणा मानवी ने नॉमिनेशन पर क्या कहा?

गिरफ्तारी को लेकर जेजेडी की कैंडिडेट वीणा मानवी ने कहा, नॉमिनेशन के बाद तुरंत मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने एक वीडियो बनाया और कहा, बीजेपी की यही गंदी राजनीति है. मेरी अरेस्टिंग हो गई है. आपलोग मेरी आवाज बनो. मुझे किस मामले में गिरफ्तार किया गया, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है. वैश्य समाज के लोगों से अनुरोध है कि मेरा साथ दें. मेरे नॉमिनेशन को रद्द कराने के लिए ये सब किया गया है.

Also Read: बांकीपुर सीट के लिए प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नॉमिनेशन से पहले जन सुराज ने निकाली बाइक रैली, किया शक्ति प्रदर्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन