Raksha Bandhan 2025: बिहार में राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए वाटरप्रूफ लिफाफों का स्टॉक तैयार, पोस्ट ऑफिस की खास तैयारी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Aug 2025 1:12 PM

विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस की तरफ से तैयार लिफाफा और बॉक्स

Raksha Bandhan 2025: पटना के मुख्य पोस्ट ऑफिस में राखी भेजने के लिए खास काउंटर लगाए गए हैं. यहां 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफे मिल रहे हैं. बॉक्स के जरिए राखी के साथ मिठाई, कुमकुम और पूजा की चीजें भी भेजी जा सकती हैं. डाक विभाग ने 10,000 लिफाफों का स्टॉक तैयार किया है.

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा. त्योहार को ध्यान में रखते हुए पटना सहित बिहार के सभी प्रमुख पोस्ट ऑफिस में विशेष इंतजाम किए गए हैं. बारिश से राखियों को बचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफों की व्यवस्था की है. पटना के मुख्य डाकघर में राखी भेजने के लिए खास काउंटर लगाए गए हैं, जहां 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध हैं. इन लिफाफों और बॉक्स के माध्यम से राखी के साथ मिठाई, कुमकुम और पूजा की सामग्री भी भेजी जा सकती है. पोस्ट ऑफिस ने अब तक 10,000 वाटरप्रूफ लिफाफों का स्टॉक तैयार कर लिया है. ये लिफाफे उप-डाकघरों में भी मिल रहे हैं, ताकि हर बहन बिना किसी परेशानी के अपने भाई को राखी भेज सके.

24 घंटे के अंदर पहुंचेगी राखियां

पटना डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्पीड पोस्ट से दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में राखी 24 घंटे में पहुंचाई जायेगी. बिहार के अंदर भी एक दिन में डिलीवरी का लक्ष्य तय किया गया है. विदेशों में राखी 3 से 6 दिनों के अंदर भेजी जायेगी. मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और दरभंगा जैसे शहरों में भी सिर्फ राखी भेजने के लिए अलग काउंटर खोले गए हैं.

यह है खास सुविधाएं…

  1. वाटरप्रूफ लिफाफे
    बारिश से राखी को सुरक्षित रखने के लिए डाक विभाग ने खास वाटरप्रूफ लिफाफों का इंतजाम किया है. ये लिफाफे सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत सिर्फ 10 रुपये है.
  2. समय पर डिलीवरी
    पटना जीपीओ पूरे बिहार में समय पर डिलीवरी देने में सबसे आगे है. यहां करीब 80% पार्सल तय समय में लोगों तक पहुंचते हैं.
  3. विशेष काउंटर
    पटना के मुख्य पोस्ट ऑफिस मे राखी भेजने के लिए अलग काउंटर लगाए गए हैं, जो सुबह से शाम तक खुले रहेंगे. इससे राखियां आसानी से और समय पर भेजी जा सकेंगी.
  4. ट्रैकिंग की सुविधा
    स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजी गई राखियों को ट्रैक करने की सुविधा भी मौजूद है. 13 अंकों का ट्रैकिंग नंबर रसीद पर मिलेगा, जिससे इंडिया पोस्ट की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर डिलीवरी की स्थिति देखी जा सकती है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Electricity: बिजली से जुड़ी शिकायतों पर अब होगा फटाफट एक्शन, इस जिले में 4 फ्यूज कॉल सेंटर शुरू

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन