Bihar Electricity: बिजली से जुड़ी शिकायतों पर अब होगा फटाफट एक्शन, इस जिले में 4 फ्यूज कॉल सेंटर शुरू
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Aug 2025 12:50 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Electricity: भागलपुर में अब बिजली की शिकायतों का समाधान जल्दी होगा. यहां 4 नए फ्यूज कॉल सेंटर शुरू किए गए हैं. अब कुल 7 सेंटर हो गए हैं, जिससे बिजली से जुड़ी दिक्कतों को जल्दी ठीक किया जा सकेगा. इससे लोगों को राहत मिलेगी और इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
Bihar Electricity: भागलपुर में बिजली से जुड़ी दिक्कतों के तुरंत समाधान के लिए चार नए फ्यूज कॉल सेंटर शुरू किए गए हैं. नए सेंटर के शुरू होने के बाद अब शहर में कुल 7 फ्यूज कॉल सेंटर हो गए हैं. इससे बिजली से जुड़ी शिकायतों का समाधान अब पहले से तेजी से हो सकेगा. जिससे लोगों को राहत मिलेगी. हर इलाके के लिए अलग-अलग सेंटर तय होने से शिकायत मिलते ही बिजलीकर्मी मौके पर पहुंच सकेंगे. इससे न केवल कर्मचारियों पर दबाव कम होगा, बल्कि लोगों को समय पर राहत भी मिलेगी.
बढ़ती जरूरत को देखते हुए की गई शुरुआत
बिजली विभाग ने लोगों की सुविधा और बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन सेंटरों की शुरुआत की है. अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती शिकायतों और काम के दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया, ताकि अधिक कॉल सेंटर के जरिए समस्याओं का जल्दी निपटारा किया जा सके.
ये हैं भागलपुर के नए फ्यूज कॉल सेंटर और उनके इलाके…
- तिलकामांझी विद्युत सब डिवीजन, मायागंज विद्युत उपकेंद्र से संचालित होगा.
फोन नंबर: 9031683587
इलाके: रानी तालाब, इंजीनियरिंग कॉलेज एरिया, झुरखुरिया मोड़, ज्योति बिहार कॉलोनी, महंत स्थान, जीरोमाइल, बरारी, हाउसिंग बोर्ड, संतनगर, रिफ्यूजी कॉलोनी, मायागंज, तिलकामांझी, एयरपोर्ट एरिया, गणेश चौक, अस्पताल चौक और आस-पास के क्षेत्र. - नॉर्थ सेक्शन, मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से संचालित होगा
फोन नंबर: 9031683593
इलाके: बड़ी खंजरपुर, छोटी खंजरपुर, एसएम कॉलेज रोड, कोयला घाट, आदमपुर चौक, घंटाघर, मशाकचक, एमजी रोड, मानिक सरकार, कचहरी चौक, समाहरणालय परिसर, सर्किट हाउस क्षेत्र - मिरजानहाट सेक्शन, मोजाहिदपुर बिजली ऑफिस से संचालित होगा.
फोन नंबर: 9031683585
इलाके: भोलानाथ पुल से शीतला स्थान चौक, गुड़हट्टा चौक से मोजाहिदपुर, रेलवे कॉलोनी और आस-पास के क्षेत्र - नया बाजार सेक्शन, मोजाहिदपुर बिजली ऑफिस से संचालित किया जाएगा
फोन नंबर: 9031683586
इलाके: घंटाघर से मशाकचक, खलीफाबाग से खरमनचक, नयाबाजार चौक और आस-पास के मोहल्ले.
इस इलाके में आज बिजली प्रभावित…
सोमवार को नया बाजार और पटलबाबू इलाके में 8 घंटे बिजली जाने की संभावना जताई गई है. हालांकि, मुख्यालय ने बिजली चालू रखने का आदेश दिया है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से लाइट कट सकती है. हाल के दिनों में खराब बिजली व्यवस्था को लेकर लोग विरोध भी कर चुके हैं.
(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
Also Read: Shibu Soren News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बिहार में शोक की लहर, नीतीश-तेजस्वी ने जताया दुख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










