वैज्ञानिक बकरी पालन से भागलपुर के किसान संजीव बने मिसाल, आधुनिक तकनीक से कमा रहे बेहतर मुनाफा

Updated:
विज्ञापन
गोपालपुर के बडी मकंदपुर में बकरियों के साथ पशुपालक संजीव.

गोपालपुर के बडी मकंदपुर में बकरियों के साथ पशुपालक संजीव.

Success Story of Sanjeev : भागलपुर के संजीव कुमार ने वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन कर क्षेत्र के किसानों के लिए एक मिसाल पेश की है. आत्मा से प्रशिक्षण लेकर, उन्होंने बरबरी और बोअर नस्ल की बकरियों का पालन कर अच्छी आय अर्जित की है. आधुनिक तकनीक और संतुलित आहार से उन्होंने उत्पादकता बढ़ाई है.

विज्ञापन

Success Story of Sanjeev : गोपालपुर प्रखंड की बड़ी मकंदपुर पंचायत के किसान संजीव कुमार ने वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन कर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है. आत्मा, भागलपुर से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने आधुनिक तकनीक के साथ बकरी पालन शुरू किया. आज वे बरबरी और बोअर नस्ल की बकरियों का सफलतापूर्वक पालन कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं और प्रगतिशील किसान के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.

आधुनिक तकनीक से बढ़ी बकरियों की उत्पादकता

संजीव कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बकरी पालन की आधुनिक तकनीक, संतुलित आहार, नस्ल चयन, टीकाकरण और रोग प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई थी. इसी तकनीक को अपनाकर उन्होंने अपने फार्म का विकास किया. बकरियों के लिए भूसा और चोकर को पकाकर पौष्टिक आहार तैयार किया जाता है, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और वजन में भी तेजी से वृद्धि होती है.

नियमित टीकाकरण से मिल रहा बेहतर लाभ

उन्होंने बताया कि बकरियों को विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण कराया जाता है. साथ ही साफ-सफाई और वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है. इससे पशुओं की उत्पादकता बढ़ी है और आर्थिक लाभ भी लगातार मिल रहा है.

आत्मा के मार्गदर्शन से मिली सफलता

संजीव कुमार की सफलता में आत्मा, भागलपुर के एटीएम रौशन झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आवश्यक सलाह देकर आधुनिक बकरी पालन को बढ़ावा दिया. संजीव कुमार का कहना है कि यदि किसान वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन करें तो कम लागत में बेहतर आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन
Vipin Thakur

लेखक के बारे में

By Vipin Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन