मथुरापुर को प्रखंड बनाने की मांग तेज, शिवनारायणपुर स्टेशन पर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

Updated:
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान में शामिल युवक.

हस्ताक्षर अभियान में शामिल युवक.

Mathurapur Block Demand : मथुरापुर को नया प्रखंड बनाने की मांग ने जोर पकड़ ली है. शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य जन समर्थन जुटाना है. यह मांग क्षेत्र के विकास और बेहतर प्रशासनिक सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन

Mathurapur Block Demand : कहलगांव प्रखंड के मथुरापुर को अलग प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग अब तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में मथुरापुर प्रखंड निर्माण समिति ने सोमवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की. शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन के समीप हस्ताक्षर काउंटर लगाकर लोगों से इस जनआंदोलन का हिस्सा बनने और अधिक से अधिक संख्या में समर्थन देने की अपील की गई.

लोगों से समर्थन जुटाने की पहल

समिति के सदस्यों ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को इस मांग से जोड़ना है. ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया, ताकि सरकार तक क्षेत्र की मांग प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके.

प्रखंड बनने से विकास को मिलेगी रफ्तार

समिति का कहना है कि मथुरापुर को अलग प्रखंड का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. लोगों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर आसानी से मिलेगा. इसके अलावा बेहतर सड़क, आधारभूत संरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी विकसित होंगे.

सरकार को सौंपा जाएगा मांगपत्र

समिति के अनुसार हस्ताक्षर अभियान के जरिए बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन जुटाकर राज्य सरकार को मांगपत्र सौंपा जाएगा. उनका कहना है कि यह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग है और अब इसे पूरा कराने के लिए संगठित प्रयास किए जा रहे हैं.

जनआंदोलन को मजबूत बनाने की अपील

हस्ताक्षर अभियान के दौरान समिति के सक्रिय सदस्य सोनू आनंद, युगल तांती, शिवचंदन साह, अमित तांती, योगेश साह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मथुरापुर को अलग प्रखंड बनाने की मांग को मजबूत करने की अपील की.


विज्ञापन
असद अशरफी

लेखक के बारे में

By असद अशरफी

असद अशरफी प्रिंट माध्यम से पिछले 2 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कहलगांव (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. राजनीति, खेल और धर्म-आध्यात्म में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन