Shibu Soren News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बिहार में शोक की लहर, नीतीश-तेजस्वी ने जताया दुख

Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Aug 2025 12:33 PM

विज्ञापन

Shibu Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी दुख जताया.

विज्ञापन

Shibu Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे. झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है.

पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति

सीएम नीतीश कुमार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति बताया. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

तेजस्वी यादव ने जताया शोक

तेजस्वी यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी के निधन से समस्त झारखंड और बिहार मर्माहत है. समस्त आरजेडी असहनीय पीड़ा के इस पल में गुरुजी के परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है.

लालू बोले- ‘दलितों और आदिवासियों के एक महान नेता थे’

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बोले कि शिबू सोरेन का निधन हो गया है. वह दलितों और आदिवासियों के एक महान नेता थे और मेरे उनसे अच्छे संबंध थे. मुझे दुख है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. यह राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है. इस तरह से लगातार शोक संवेदनाएं राजनीतिक नेताओं की ओर से व्यक्त की जा रही है.

सोमवार को ली अंतिम सांस

मालूम हो लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे गुरुजी को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गई. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ था. काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज सोमवार को अंतिम सांस ली.

Also Read: पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी इंडियो, पप्पू यादव ने बताया कब से होगी टिकटों की बुकिंग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन