पटना: गर्दनीबाग में सेवानिवृत्त डीएसपी व फुलवारीशरीफ में रेल डीएसपी के बंद घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति ले गये

Author Mahesh kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ थाना.

पटना के फुलवारीशरीफ में चोरों ने रेल डीएसपी और सेवानिवृत्त डीएसपी के बंद घरों को निशाना बनाया. लाखों के जेवर और नकदी लेकर चोर फरार, पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

Patna Crime News : राजधानी पटना में गुरुवार देर रात चोरों ने पुलिस अधिकारियों के दो बंद घरों को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. गर्दनीबाग की पुलिस कॉलोनी में सेवानिवृत्त डीएसपी के घर से 20 से 25 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए गए, जबकि फुलवारीशरीफ की बिरला कॉलोनी स्थित रेल डीएसपी के आवास से सोने-चांदी के गहनों के साथ 70 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया गया. दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।

आपके शहर में

विज्ञापन

सेवानिवृत्त डीएसपी के घर से 25 लाख के जेवरात चोरी

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पुलिस कॉलोनी स्थित सेवानिवृत्त डीएसपी सूरज नाथ सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए. घर के कमरों और अलमारियों की तलाशी लेने के बाद चोर सोने-चांदी के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए. उनके पुत्र प्रशांत कुमार ने बताया कि पूरा परिवार मुजफ्फरपुर गया हुआ था. हाल ही में हुई शादी में मिले करीब 20 से 25 लाख रुपये के गहने घर में रखे थे, जिन्हें चोर ले गए.

रेल डीएसपी के बंद आवास से गहने और नकदी गायब

फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र की बिरला कॉलोनी स्थित रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला के बंद आवास को भी चोरों ने निशाना बनाया. बाउंड्री फांदकर घर में घुसे चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला काटा और पूरे घर की तलाशी ली। घटना के समय रेल डीएसपी कटिहार में पदस्थापित हैं, जबकि उनका परिवार दिल्ली में रहता है.

चांदी के सिक्के, सोने की अंगूठियां और 70 हजार नकद चोरी

रेल डीएसपी के भतीजे मेहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार रात वह घर से बाहर गए थे. शुक्रवार सुबह लौटने पर चोरी की जानकारी मिली. चोर 24 भर चांदी की पायल, 35 चांदी के सिक्के, तीन सोने की अंगूठियां और 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष गुलाम शहबाज आलम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी.

पटना: टेंडर घोटाला में पूर्व मुख्य अभियंता की जमानत खारिज, संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन