मारनी थी लड़की को, लग गयी रैपिडो चालक को, दुकान में छिपी नाबिलग को एक ने खींचकर निकाला तो दूसरे ने मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

इसी दुकान में छिपी थी नाबालिग

पटना में रैपिडो से जा रही नाबालिग युवती पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी. इस हमले में रैपिडो चालक को गोली लग गई. पुलिस प्रेम प्रसंग के कोण से मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Firing on Minor Girl in Danapur : राजधानी पटना में रविवार की शाम रैपिडो से जा रही नाबालिग युवती को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक घटना दानापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड की है.पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. वहीं बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानिए...क्या था मामला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिग युवती रैपिडो से जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पीछा कर रहे थे. युवती जैसे ही आर्य समाज रोड स्थित मंदिर के पास पहुंची हमलवारों ने गोली चला दी. गोली से बचने के लिए जैसे ही लड़की झुकी गोली रैपिडो चालक के कमर में लग गयी. इसके बाद दोनों सड़क पर गिर गये. नाबालिग युवती जान बचाने के लिए वहीं पास में एक परिचित ट्रेलर दर्जी के दुकान में छिप गयी.

युवती को गोली मार पिस्टल लहराते फरार हो गये बदमाश

इसी बीच एक अपराधी ने लड़की को दुकान से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया.इसी दौरान लड़की टेबल से टकराकर नीचे गिर गयी.फिर दूसरे अपराधी ने युवती ने गोली चला दी, जो उसके दाहिने कंधे में लगी. इसके बाद दोनों हमलावर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये. तब ये साफ हो गया कि हमलावरों के निशाने पर लड़की थी, न कि उसे रैपिडो से ला रहा ड्राइवर.

ट्रेलर दुकान के बाहर पुलिस
ट्रेलर दुकान के बाहर पुलिस

ट्रेलर मास्टर को धमकाया, लड़की बोली बचालो अंकल

बदामाशों ने ट्रेलर दर्जी को धमकाते हुए लड़की को बाहर निकाला, इस दौरान युवती चिल्लाने लगी अंकल बचा लो, तब तक बदमाशों ने लड़की को गोली मार दी. गोली लड़की के दाहिने कंधे में लगी. बदमाश बाइक लेकर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये.

दानापुर के लखनी बिगहा का है रैपिडो चालक

गोली लगने के बाद नाबालिग युवती ट्रेलर मास्टर के मोबाइल से अपने परिजनों को गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राजाबाजार स्थिति एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है.गोलीबारी की घटना में घायल रैपिडो चालक की पहचान दानापुर के लखनी बिगहा निवासी राहुल कुमार के रूप में की गयी है.

सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान की जा रही

सूचना पर दानापुर के थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की. सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि मामले में प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आया है.सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढे़ें : ‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन