पटना में युवती को दुकान से खींचकर गोली मारने वाला आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर, SHO बोले- जांच जारी है

Updated:
विज्ञापन

दानापुर में लड़की पर फायरिंग के बाद घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी

पटना से सटे दानापुर में बदमाशों से बचने के लिए युवती दुकान में छिपी थी, लेकिन आरोपियों ने उसे बाहर निकाल कर गोली चला दी. जो कि युवती के कंधे को छूते हुए निकल गई. इस घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, हालांकि पुलिस ने उनकी पहचान होने का दावा किया है.

विज्ञापन

पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित एक टेलर की दुकान से युवती को बाहर खींचकर एक बदमाश ने गोली मार दी. इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. इस घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है. हालांकि, पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी और घायल युवती एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी ने युवती को गोली क्यों मारी. घटना में शामिल दूसरे युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

दुकान में छिपी युवती को खींचकर मारी गोली

रविवार शाम पीछा कर रहे दो युवकों से अपनी जान बचाने के लिए 16 वर्षीय युवती आर्य समाज डीएवी पब्लिक स्कूल के पास स्थित एक टेलर की दुकान में घुस गई और दुकानदार के पीछे छिप गई.

आरोप है कि पीछा कर रहे दोनों युवक दुकान के अंदर पहुंच गए और युवती को दुकानदार के पीछे से बाहर खींचने लगे. दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद दुकानदार पीछे हट गया और आरोपी युवती को जबरन दुकान से बाहर खींचने लगे.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

विरोध किया तो चला दी गोली

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवती को गाड़ी से कहीं ले जाने की कोशिश कर रहे थे. युवती ने इसका विरोध किया, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई. इसी दौरान गोली चल गई, जो युवती के कंधे को छूते हुए निकल गई. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद दोनों आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

घायल युवती ने दुकानदार के फोन से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस अब गोली चलाने के पीछे की वजह और घटना में शामिल दोनों युवकों की भूमिका की जांच कर रही है.

Also Read: बुलडोजर, धमकी और वसूली... जमीन कब्जे के खेल में विधायक की भूमिका संदिग्ध, ‘प्रोटेक्शन गैंग’ पर पुलिस की नजर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन