सीतामढ़ी: एसपी का बड़ा एक्शन: आपराधिक इतिहास वाले 3 सिपाहियों की फाइल दबाने पर दो मुंशी निलंबित

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi-sp-suspends-two-cops-for-hiding-criminal-records-of-trainee-constables

आपराधिक इतिहास वाले 3 सिपाहियों की फाइल दबाने पर दो मुंशी निलंबित

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने आपराधिक इतिहास वाले तीन प्रशिक्षु सिपाहियों की फाइल दबाने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. लापरवाही बरतने वाले कर्मियों से 5 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राहुल गौतम की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले में पुलिस विभाग के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया और अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. आपराधिक मामलों में नामजद होने के बावजूद तीन नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के सेवा अभिलेख निर्णय के लिए समय पर वरीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत नहीं करने के मामले में एसपी अमित रंजन ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

3 प्रशिक्षु सिपाहियों पर दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सिपाही पद पर नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों रंजन कुमार, कुंदन कुमार तथा छोटे सरकार के सेवा अभिलेखों की समीक्षा की गई थी. जांच के दौरान उनके चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन प्रतिवेदन (कैरेक्टर वेरिफिकेशन) में संबंधित जिलों में दर्ज आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ.

रंजन कुमार: इनके विरुद्ध गया जिले के आंती थाना में कांड संख्या-30/20 दर्ज है.

कुंदन कुमार: इनके खिलाफ जहानाबाद जिले के काको थाना में कांड संख्या-213/24 दर्ज होने का उल्लेख है.

छोटे सरकार: इनके विरुद्ध रोहतास जिले के नासरीगंज थाना में कांड संख्या-171/22 दर्ज होने की सूचना सत्यापन प्रतिवेदन में दर्ज पाई गई है.

फाइल दबाने वाले पीटीसी और सिपाही निलंबित, 5 दिनों में मांगा स्पष्टीकरण

जांच में यह बात सामने आई कि इन तीनों दागी प्रशिक्षु सिपाहियों के अभिलेख निर्णय के लिए समय पर वरीय अधिकारी के समक्ष नहीं भेजे गए और फाइल को दबाकर रखा गया. इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानी, कर्तव्यहीनता और संदिग्ध आचरण मानते हुए एसपी अमित रंजन ने कड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक(रक्षित) कार्यालय में तैनात पीटीसी अवधेश पासवान एवं सिपाही गुड्डु कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी निर्धारित किया गया है. साथ ही आदेश दिया गया है कि दोनों पुलिसकर्मी पांच दिनों के भीतर विभागीय कार्यवाही के संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेंगे. सूत्रों के अनुसार, ये तीनों नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाही वर्तमान में शिवहर जिले में ट्रेनिंग ले रहे हैं.

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Search Engine Preview

SUMIT KUMAR, Author at Prabhat Khabar

https://www.prabhatkhabar.com/author/sumit-kumar-2

Read the latest Hindi news, articles, and columns by Sumit kumar, Author at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन