सीतामढ़ी के पुनौरा में दो बड़ी कार्रवाई, चोरी की बैटरी बरामद, 230 बोतल शराब के साथ नाबालिग पकड़ा गया

Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी: चोरी की बैटरी और 230 बोतल शराब बरामद

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, टेंपो से 230 बोतल शराब बरामद कर एक नाबालिग को पकड़ा गया है. दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: पुनौरा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, दूसरी कार्रवाई में टेंपो से 230 बोतल सौंफी शराब बरामद कर एक नाबालिग को पकड़ा गया.

दोनों मामलों में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

चोरी की बैटरी के साथ आरोपी गिरफ्तार

शनिवार देर शाम पुनौरा थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बैटरी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अकबर के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति के घर में चोरी हुई थी, जिसके संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया गया था.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

टेंपो से 230 बोतल शराब बरामद

एक अन्य कार्रवाई में शनिवार को पुनौरा थाना पुलिस ने रामपुर परोरी गांव के पास एक टेंपो की जांच के दौरान 230 बोतल सौंफी शराब बरामद की.

इस मामले में एक नाबालिग लड़के को पकड़ा गया. पुलिस ने शराब और टेंपो को जब्त कर थाना लाया तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन
चंद्र मोहन झा

लेखक के बारे में

By चंद्र मोहन झा

चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन