ऋण की किस्त नहीं चुकायी तो होगी कार्रवाई, जानिए कब और कहां जमा कर सकते हैं बकाया राशि

Updated:
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की सहायक निदेशक डॉ सुनीता सोनू

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी में अल्पसंख्यक योजनाओं के तहत दिए गए ऋण की वसूली के लिए विशेष कैंप लगाया जा रहा है. 14 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस कैंप में लाभुक अपने बकाया ऋण जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर से अल्पसंख्यक योजनाओं के तहत वितरित ऋण की वसूली के लिए 14 से 19 सितंबर तक विशेष ऋण वसूली कैंप लगाया जाएगा. शिविर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. सहायक निदेशक डॉ. सुनीता सोनू ने बताया कि जिन लाभुकों ने अब तक अपने ऋण की किस्तें जमा नहीं की हैं, वे कैंप में पहुंचकर बकाया राशि जमा कर सकते हैं. निर्धारित समय तक ऋण का भुगतान नहीं करने वाले लाभुकों पर ब्याज, पेनाल्टी और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

विज्ञापन

14 से 19 सितंबर तक चलेगा विशेष वसूली कैंप

ऋण की बकाया राशि जमा कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में 14 से 19 सितंबर तक विशेष कैंप लगाया जाएगा. कैंप में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बकायेदार ऋण की राशि जमा कर सकेंगे. विभाग ने अधिक से अधिक लाभुकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

तीन प्रमुख योजनाओं के लाभुक कर सकेंगे भुगतान

सहायक निदेशक डॉ. सुनीता सोनू के अनुसार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के वैसे लाभुक, जिन्होंने अब तक ऋण की किस्तें जमा नहीं की हैं, कैंप में पहुंचकर अपना बकाया भुगतान कर सकते हैं.

समय पर ऋण नहीं चुकाया तो लगेगा दंड ब्याज

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक ऋण की राशि जमा नहीं करने वाले लाभुकों से नियमानुसार साधारण ब्याज के साथ दंड ब्याज भी वसूला जाएगा. लगातार डिफॉल्ट करने वाले ऋणियों पर विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

दीवानी और फौजदारी मुकदमे की भी चेतावनी

लगातार ऋण नहीं चुकाने वाले बकायेदारों के खिलाफ दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा दर्ज किया जा सकता है. डॉ. सोनू ने बताया कि वसूली अभियान के दौरान बकाया राशि जमा नहीं करने वाले ऋणियों का कोई स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे में बकायेदारों को कैंप के दौरान ही अपना ऋण जमा करने की सलाह दी गयी है.

अतिरिक्त ब्याज और कानूनी कार्रवाई से बचने की अपील

सहायक निदेशक ने सभी बकायेदारों से 14 से 19 सितंबर के बीच जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय पहुंचकर अपना बकाया ऋण जमा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान करने से अतिरिक्त ब्याज, पेनाल्टी और संभावित कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: शौच के लिए घर से निकली थी नाबालिग, काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो परिवार के उड़े होश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन