मौसम : बिहार-झारखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, जानें किन राज्यों में होगी आज से झमाझम बारिश

Updated:
विज्ञापन
Monsoon Rain Alert

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और इलाकों में दस्तक दे दी है. इसके साथ ही तमिलनाडु के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल के कुछ और क्षेत्रों के अलावा बिहार और झारखंड के कुछ भागों में भी मॉनसून आगे बढ़ गया है. जानें किन राज्यों के लिए जारी किया गया बारिश का अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 12-13 जून के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 12 जून को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं 12-13 जून को हिमाचल प्रदेश में भी अच्छी बारिश के आसार हैं.

विभाग के अनुसार, 12 से 17 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं छत्तीसगढ़ में 13 से 17 जून के बीच कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं. खासकर 12 जून को छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार (12 जून)को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि 14 जून से 16 जून तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. शुक्रवार को गरज-चमक (थंडरस्टॉर्म) और बिजली कड़कने की स्थिति भी बन सकती है. सुबह से लेकर दोपहर के समय तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, जिनकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रहेगी.

राजस्थान के कई इलाकों में आंधी बारिश का अनुमान

एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के अनेक भागों में नजर आ रहा है. 12 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. साथ ही कहीं-कहीं हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : 11, 12 और 13 जून को इन राज्यों में बारिश, मौसम विभाग का आया अपडेट

झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड में मॉनसून पहुंचने में तीन दिन और लग सकते हैं. मॉनसून संताल परगना के रास्ते झारखंड में एंट्री करेगा. इस बीच कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश के आसार हैं. 12 जून को बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं रांची, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा?

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 17 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 12 से 15 जून के बीच इन राज्यों के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दक्षिण भारत का मौसम कैसा रहेगा?

दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 17 जून के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं 16-17 जून को लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 12 जून जबकि 14-17 जून को उत्तर आंतरिक कर्नाटक और 13-17 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश व यनम में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola