NEET UG पेपर लीक मामला: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, 29 जुलाई को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

राउज एवेन्यू कोर्ट, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

विज्ञापन

चार्जशीट को पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए बनाई गई स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के सामने 29 जुलाई को पेश किया जाएगा. यह चार्जशीट CBI की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने दाखिल की है.

विज्ञापन

इन धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है मामला

सभी 13 आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2); प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (PC) एक्ट 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(a); और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 की धारा 10 (धारा 3, 4, 5 और 11 के साथ) के तहत मामला दर्ज किया गया है.


न्यायिक हिरासत में हैं ये सभी 13 आरोपी

आरोपी यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार न्यायिक हिरासत में हैं.


ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके ने फिर से विरोध-प्रदर्शन की धमकी दी, SC के ऑर्डर पर जताई चिंता


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola