6 साल बाद 21 सितंबर से शुरू होगी ग्वांगझू-नई दिल्ली उड़ान, BRICS Summit के बीच चीन से आई अच्छी खबर

Updated:
विज्ञापन

चाइना साउदर्न एयरलाइंस की विमानें, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छह साल के लंबे इंतजार के बाद, चाइना साउदर्न एयरलाइंस 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली के बीच अपनी नियमित यात्री सेवाएं फिर से शुरू कर रही है. इस बहाल की गई सेवा से भारत और चीन के बीच व्यापार, पर्यटन और लोगों की आवाजाही को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. चीन की प्रमुख विमानन कंपनी 'चाइना साउदर्न एयरलाइंस' ने भारत के लिए अपनी नियमित पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करने का औपचारिक ऐलान किया है. चीनी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' के अनुसार, कंपनी 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर अपनी सेवाएं दोबारा बहाल करने जा रही है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब भारत BRICS Summit 2026 की अगुआई कर रहा है.

विज्ञापन

छह साल निलंबित थी विमान सेवा

दोनों देशों के बीच पिछले छह वर्षों से यह विमान सेवा निलंबित पड़ी थी. इस सर्विस के दोबारा चालू होने से दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और लोगों की आवाजाही को एक नई गति मिलेगी.


दक्षिण एशिया में बढ़ेंगी 100 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें

विमानन कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत के लिए सेवा शुरू होने के साथ ही दक्षिण एशियाई क्षेत्र में उसकी पकड़ और मजबूत होगी. एयरलाइन के मुताबिक, इस पुनरुद्धार के बाद दक्षिण एशिया में उसके आठ राउंड-ट्रिप रूट्स पर हर हफ्ते 100 से अधिक नियमित उड़ानों का परिचालन किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: न China का camp, न America का: BRICS में क्या हासिल करेगा दिल्ली?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola