ईरान पर समझौते का दावा, ट्रंप बोले- यूरोप में इस वीकेंड हो सकती है डील साइन

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर समारोह इस वीकेंड यूरोप में हो सकता है. हालांकि वह खुद इसमें शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका को लीड करेंगे.

विज्ञापन

कई महीनों से जारी तनाव, युद्ध जैसे हालात और ईरान को लेकर लगातार दी जा रही चेतावनियों के बीच अब डोनाल्ड ट्रंप समझौते को लेकर काफी भरोसे में नजर आ रहे हैं. व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़ा समझौता लगभग तय हो चुका है. उनके मुताबिक, अब सिर्फ कुछ औपचारिक कागजी प्रक्रिया बाकी है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अब समझौते से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और समझौते पर आधिकारिक मुहर लग सकती है.

खुल जाएगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर का प्रोग्राम इसी वीकेंड यूरोप में हो सकता है. हालांकि, ट्रंप खुद इस समारोह में शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस समारोह में मौजूद रहेंगे. ट्रंप ने यह भी कहा कि इस समझौते से दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट में से एक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से पूरी तरह खोलने का रास्ता साफ हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि जैसे ही समझौते पर हस्ताक्षर होंगे, होर्मुज खुल जाएगा. उनका मानना है कि इस समझौते के बाद इस अहम समुद्री रूट पर बना तनाव खत्म हो सकता है.

यह भी पढ़ें : ओमान में फिर हमला: शिनास बंदरगाह के पास एक और जहाज बना निशाना

अभी कोई अंतिम डील नहीं हुई : ईरान

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की अटकलों के बीच ईरान ने साफ किया है कि अभी कोई अंतिम डील नहीं हुई है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सरकारी टीवी पर कहा कि समझौते के मसौदे के कई हिस्सों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अमेरिका बातचीत के दौरान नई-नई मांगें रख रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि वॉशिंगटन जरूरत से ज्यादा शर्तें थोपने की कोशिश कर रहा है. बघाई ने कहा कि ईरान किसी दबाव में नहीं झुकेगा और अपनी तय रेड लाइन से पीछे नहीं हटेगा. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola