खुद खाना नहीं चखते पुतिन! जानिए रूसी राष्ट्रपति की प्लेट तक कैसे पहुंचता है भोजन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फोटो ANI
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंच चुके हैं, और उनकी सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है. जानें कैसे उनके भोजन को भी चखने के लिए एक विशेष टेस्टर होता है.
दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर 2026 को BRICS शिखर सम्मेलन होना है. इसके लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत पहुंच चुके हैं.
BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन कड़ी सुरक्षा घेरे में रहते हैं. सैकड़ों बॉडीगार्ड 24 घंटे उनके आस-पास ही रहते हैं. पुतिन को परोसा जाने वाला भोजन भी सुरक्षा घेरे में रहता है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन को सीधे खाना नहीं परोसा जाता, बल्कि खाना टेस्ट करने के लिए उनका एक आधिकारिक टेस्टर है. यह टेस्टर पुतिन को खिलाई जाने वाली हर चीज को पहले खुद टेस्ट करता है, फिर उसे रूसी राष्ट्रपति को परोसा जाता है.
चुपके से बनता है पुतिन का खाना?
बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन का खाना चुपके से तैयार किया जाता है. यही नहीं, रूसी राष्ट्रपति जो पीते हैं, उसे भी उनके आधिकारिक टेस्टर पहले चेक करते हैं, फिर उन्हें दिया जाता है.
कड़ी सुरक्षा घेरे में रहते हैं पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कड़ी सुरक्षा घेरे में रहते हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन की सुरक्षा एसबीपी (SBP) यानी रूसी राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा करती है. एसबीपी, संघीय सुरक्षा सेवा (FSO) को रिपोर्ट करती है. काले सूट पहने और कान में इयरफोन लगाए एसबीपी के जवान हमेशा पुतिन को घेरे रहते हैं.
चार लेयर के सुरक्षा घेरे में रहते हैं पुतिन
बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन की सुरक्षा चार लेयर (स्तरों) की होती है.
- पहली लेयर में पुतिन के निजी सुरक्षा गार्ड रहते हैं.
- दूसरी लेयर में ऐसे गार्ड होते हैं जिनका ध्यान आम लोगों पर नहीं जाता.
- तीसरी लेयर की सुरक्षा में लगे जवान संदिग्ध लोगों को पुतिन के करीब आने से रोकते हैं.
- चौथी लेयर की सुरक्षा में स्नाइपर तैनात रहते हैं. पुतिन जिस जगह पर रहते हैं, उसके आस-पास की इमारतों की छतों पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं.
ये भी पढ़ें: भारत में 7 साल बाद मिलेंगे PM मोदी और शी जिनपिंग, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बात
क्या है ब्रिक्स और कौन-कौन देश हैं इसमें शामिल ?
ब्रिक्स में दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती 11 प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं और विकासशील देश शामिल हैं. रूस
- चीन
- भारत
- ब्राजील
- मिस्र
- इथियोपिया
- इंडोनेशिया
- ईरान
- सऊदी अरब
- दक्षिण अफ्रीका
- संयुक्त अरब अमीरात
B R I C S शब्द पांच देशों के नाम से बना है
B - ब्राजील
R - रूस
I - भारत
C - चीन
S - दक्षिण अफ्रीका
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए