किस देश के पास कितने परमाणु हथियार? पाकिस्तान से कितना आगे भारत

Updated:
विज्ञापन

परमाणु हथियार (Photo: AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्या भारत परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से काफी आगे निकल गया है? क्या भारत के पास अब पाकिस्तान से 20 ज्यादा परमाणु वॉरहेड्स हैं? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

‘फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स’ (एफएएस) के अनुसार, भारत के पास करीब 190 परमाणु हथियार हो सकते हैं. इनमें से लगभग 30 हथियार उन नई मिसाइलों के लिए तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें भारत अभी डेवलप कर रहा है. 9 सितंबर को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, ये मिसाइलें आने वाले समय में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम होंगी. एफएएस ने भारत के परमाणु हथियारों पर एक स्टडी की है. इसके लिए सरकारी आंकड़ों और कमर्शियल सैटेलाइट से मिली तस्वीरों को उसने यूज किया. एफएएस के न्यूक्लियर इंफॉर्मेशन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर हैंस क्रिस्टेंसन के मुताबिक, भारत के पास करीब 190 परमाणु हथियार हो सकते हैं. यह संख्या अनुमान पर आधारित है.

विज्ञापन

वहीं, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाई है. अब भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार हैं. सिपरी ने अपनी रिपोर्ट में जनवरी 2026 तक के आंकड़ों का इस्तेमाल किया है. रिपोर्ट में दुनिया के परमाणु हथियार रखने वाले देशों की स्थिति का आकलन किया गया है. 8 जून 2026 को अपनी सालाना रिपोर्ट सिपरी ने जारी की.

अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल समेत नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं. सिपरी के मुताबिक, इन सभी देशों ने 2025 में अपने परमाणु हथियारों को और बेहतर बनाने पर काम जारी रखा. इनमें से ज्यादातर देशों ने नए परमाणु हथियार या परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम सिस्टम भी तैनात किए.


ये भी पढ़ें: जिसके लिए तबाह हो रहा ईरान, वही धड़ल्ले से बना रहा नॉर्थ कोरिया, किम जोंग ने खोला नया परमाणु पिटारा

सिपरी की रिपोर्ट का दावा : भारत के पास करीब 190 परमाणु वॉरहेड्स

सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास करीब 190 परमाणु वॉरहेड्स हैं, जबकि पाकिस्तान के पास करीब 170 हैं. यानी भारत के पास पाकिस्तान से लगभग 20 परमाणु हथियार ज्यादा हैं. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान लगातार परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जमा कर रहा है. इससे आने वाले वर्षों में उसके परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ सकती है.

किन देशों के पास कितने परमाणु वॉरहेड? देखें सिपरी का अनुमान

रूस5,000 से अधिक
अमेरिका5,000 से अधिक
चीन620
फ्रांस 370
ब्रिटेन 225
भारत 190
पाकिस्तान 170
इजरायल90 (अनुमानित)
उत्तर कोरिया60 (अनुमानित)

दुनिया में 12,187 परमाणु हथियार, 2,200 मिसाइलें हमेशा हमले के लिए तैयार

सिपरी के अनुसार, जनवरी 2026 तक दुनिया में करीब 12,187 परमाणु हथियार थे. इनमें से लगभग 9,745 हथियार ऐसे सैन्य भंडार में थे, जिन्हें जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है. करीब 4,012 परमाणु हथियार मिसाइलों और विमानों पर तैनात थे. इनमें से 2,100 से 2,200 हथियार हमेशा इस्तेमाल के लिए तैयार स्थिति में रखे गए थे. इनमें ज्यादातर रूस और अमेरिका के थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola