VIDEO: इजरायल ने हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड अड्डे को किया तबाह, विस्फोट से कांपी जमीन - USGS ने दर्ज किया 4.1 तीव्रता का भूकंप
इजराइल का लेबनान पर हमला. फोटो- X
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के एक बड़े भूमिगत सुरंग को तबाह करने का दावा किया है. इस भीषण विस्फोट के बाद 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे धरती हिल गई.
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के अली अल-ताहिर इलाके में हिजबुल्लाह की एक बड़ी भूमिगत सुरंग को भीषण विस्फोट कर तबाह करने का दावा किया है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ( United States Geological Survey -USGS) के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में धरती हिलने लगी. इसके बाद 4.1 तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया गया.
धमाके के बाद दर्ज हुआ 4.1 तीव्रता का भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, धमाके के बाद आसपास के इलाकों में भूकंप महसूस किया गया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि 4.1 तीव्रता की भूकंपीय गतिविधि सीधे विस्फोट के कारण हुई. इसके पीछे प्राकृतिक कारण भी हो सकता है.
दो किलोमीटर लंबी सुरंग को उड़ाने का दावा
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि हिजबुल्लाह की करीब दो दशक पहले बनाई गई एक बड़ी सुरंग को नष्ट कर दिया गया है. इजराइल के मुताबिक, लगभग दो किलोमीटर लंबी इस सुरंग का इस्तेमाल हिजबुल्लाह की योजना और फंडिंग से जुड़े कामों के लिए किया जाता था.
सुरंग में हथियारों का बड़ा जखीरा होने का दावा
इजराइल ने दावा किया कि भूमिगत ठिकाने में रॉकेट, मिसाइल, ड्रोन, एंटी-टैंक मिसाइल, मशीन गन और भारी मात्रा में गोला-बारूद रखा जाता था. इसके अलावा, सुरंग में हिजबुल्लाह के बड़े कमांडरों के रहने की भी बात कही गई है.
इजराइल का दावा- कई लड़ाके भागे, बाकी मारे गए
इजराइली सेना के अनुसार, विस्फोट से पहले हिजबुल्लाह के कई लड़ाके सुरंग से निकल गए थे, जबकि अंदर मौजूद कुछ लड़ाके मारे गए. इजराइल का कहना है कि हिजबुल्लाह दोबारा इस तरह का सैन्य ढांचा खड़ा न कर सके, इसके लिए इलाके में सैनिकों की तैनाती की गई है.
इजराइल सीमा से महज 15 किलोमीटर दूर है अली अल-ताहिर
अली अल-ताहिर इलाका इजराइल की सीमा से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इजराइल का आरोप है कि हिजबुल्लाह इसी इलाके का इस्तेमाल इजराइल पर हमलों की तैयारी और संचालन के लिए करता रहा है.
रणनीतिक अली ताहेर पहाड़ी पर भी इजराइल का दावा
कुछ दिन पहले इजरायली सेना ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अली ताहेर पहाड़ी पर कब्जे का दावा किया था. यह पहाड़ी आसपास के कई गांवों और नबातीह शहर की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर नजर रखने के लिहाज से अहम मानी जाती है.
धमाका या प्राकृतिक भूकंप? सवाल अभी बरकरार
इजराइल के दावे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि 4.1 तीव्रता का भूकंप वास्तव में विस्फोट से जुड़ा था या यह प्राकृतिक भूकंपीय घटना थी. फिलहाल इस संबंध में निर्णायक पुष्टि सामने नहीं आई है. ऐसे में धमाके और भूकंप के बीच सीधा संबंध स्थापित करना जल्दबाजी होगी.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए