धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों का उत्पात, फायरिंग-बमबारी से दहशत 

Updated:
विज्ञापन

सोनारडीह ओपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News : धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बहियारडीह में अवैध कोयला तस्करों ने बम-गोली चलाकर दहशत फैला दी. पुलिस पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त और घर-दुकान में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव फैल गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

कामदेव सिंह की रिपोर्ट 

विज्ञापन

Dhanbad News : सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बहियारडीह में अवैध कोयला तस्करों ने एक दर्जन से अधिक बम गोली चलाकर दहशत फैला दिया. तस्कर यही नहीं रुके सूचना मिलने पर बरोरा और सोनारडीह पुलिस टीम जब पहुंची, तो पुलिस वालों से राइफल छीनने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस गश्ती दल के वाहन को छतिग्रस्त कर दिया. 100 से अधिक संख्या में कोयला तस्करों का हुजूम देख पुलिस के भी होश उड़ गए. 

घर-दुकान पर फायरिंग और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

सामने शंकर साव के घर और दुकान पर भी जमकर उत्पात मचाया. उनके घर पर कई गोलियां चलाई. दुकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. कई बाइक, सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान तोड़ फोड़ कर चूर कर दिया. घटना सुबह 8 बजे के करीब बताई जा रही है. शंकर की पत्नी रूबी देवी ने रोते हुए बताया कि 100 से अधिक लोग आए और गोली चलाई, बम भी फोड़ें. कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की, जो घायल भी है. मेरे घर का लाखों के सामान का नुकसान पहुंचा दिया है. घटना के बाद पूरे बहियारडीह में दहशत का माहौल है.

कोयला तस्करी के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से झड़प 

अवैध कोयला तस्करी और बम-गोली चलाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी पहुंचकर विरोध किया. इस दौरान ग्रामीण महिलाएं फोरलेन सड़क को जाम करने का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने लाठीचार्ज कर भगा दिया. इससे ग्रामीण महिलाओं में आक्रोश है.

ये भी पढ़ेंगढ़वा में सरस्वतिया नदी पुनर्जीवन मुहिम को मिला नया बल, मेदिनीनगर से बढ़े सहयोग के हाथ

 ये भी पढ़ेंई-वेस्ट पर झारखंड हाइकोर्ट सख्त: राज्य सरकार से मांगा जवाब, 2 जुलाई को अगली सुनवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola