भूली में ज्वेलरी दुकान पर हंगामा, गलत तरीके से सोना खरीदने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

दुकान के बाहर मौजूद लोगों की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के भूली में एक ज्वेलरी दुकान पर गलत तरीके से सोना खरीदने का आरोप लगा है. स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

भूली. भूली इ-ब्लॉक सेक्टर पांच स्थित पानी टंकी के पास शनिवार को एक ज्वेलरी दुकान में लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने दुकान संचालक पर गलत तरीके से सोना खरीदने का आरोप लगाया. हंगामे के बीच दुकान संचालक ने दुकान बंद कर दी. सूचना मिलने पर भूली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दुकान बंद मिलने पर पुलिस संचालक के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

विज्ञापन
भूली , फोटो 4 | Prabhat Khabar Network

4500 रुपये में झुमका खरीदने की बात कही

पूछताछ के दौरान दुकान संचालक ने पुलिस को एक कान का झुमका 4500 रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पूछताछ के लिए भूली ओपी बुलाया. हालांकि, दुकान संचालक ओपी नहीं पहुंचा.

ये भी पढ़ें: BBMKU में आउटसोर्सिंग टेंडर के खिलाफ आजसू छात्र संघ का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला फूंका

इधर, घटना को लेकर अब तक भूली ओपी में किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola