MUIT नोएडा कैंपस में एडमिशन शुरू, देखें कोर्स वाइज डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
MUIT Noida Campus Admission 2026

सांकेतिक फोटो (Canva)

MUIT Noida Campus Admission 2026: महार्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MUIT) के नोएडा और लखनऊ कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यूनिवर्सिटी ने UG, PG और डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

विज्ञापन

MUIT Noida Campus Admission 2026: महार्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MUIT) में एडमिशन लेने का मौका आ गया है. इच्छुक छात्र 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. एडमिशन यूनिवर्सिटी की सीट उपलब्धता के आधार पर फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व आधार पर दिए जाएंगे.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन और रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. इसके लिए आवेदन के स्टेप्स नीचे देख सकते हैं.

MUIT Noida Campus Admission 2026: ऐसे करें आवेदन

  • MUIT की आधिकारिक वेबसाइट apply.muituniversity.in पर जाएं.
  • Admission 2026-27 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें.
  • 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

कोर्स वाइज डिटेल्स

कोर्सन्यूनतम योग्यता
B.Tech (CSE, Data Science, AI-ML, Cyber Security)12वीं में 45% अंक (SC/ST/PWD के लिए 40%)
BCA12वीं में 45% अंक (SC/ST/PWD के लिए 40%)
MCABCA या संबंधित स्नातक डिग्री, निर्धारित अंकों के साथ
B.Sc. Statistics & Actuarial Science12वीं में 35% अंक
Diploma (CS, ME, CE, EE, ECE)10वीं में 35% अंक
BA LLB / BBA LLB12वीं पास, BCI नियमों के अनुसार
LLBग्रेजुएशन पास
LLMLLB/BA LLB/BBA LLB में 50% अंक
B.Com12वीं में 35% अंक
BBA12वीं में 45% अंक
MBAग्रेजुएशन में 50% अंक
B.Pharm12वीं में 50% अंक
D.Pharm12वीं में 50% अंक
BA (English, Psychology, Political Science)12वीं में 35% अंक
BA in Maharishi Yoga12वीं में 35% अंक
B.Sc. Ayurveda Diet & Nutrition12वीं में 35% अंक
MA (Consciousness)ग्रेजुएशन में 45% अंक
MA in Maharishi Yogaग्रेजुएशन में 45% अंक
Bachelor of Animation12वीं में 35% अंक
BAJMC12वीं में 35% अंक

इंजीनियरिंग से लेकर लॉ और मैनेजमेंट तक कई ऑप्शन

MUIT नोएडा कैंपस में छात्रों को इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी, योग, पत्रकारिता, एनिमेशन और साइंस जैसे कई क्षेत्रों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा. ऐसे छात्र जो 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद करियर के लिए अच्छे विकल्प तलाश रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है. एडमिशन प्रक्रिया 15 जुलाई तक जारी रहेगी, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

यह भी पढ़ें: BCA के बाद प्राइवेट की झंझट खत्म, इन सरकारी विभागों में है भारी डिमांड

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola