BCA के बाद प्राइवेट की झंझट खत्म, इन सरकारी विभागों में है भारी डिमांड
Published by : Smita Dey Updated At : 10 Jun 2026 10:55 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Government Jobs After BCA: क्या आप BCA के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. जानें उन सरकारी विभागों के बारे में जहां IT प्रोफेशनल्स की भारी डिमांड है. अगर कंप्यूटर और कोडिंग में रुचि है, तो इन विभागों में करियर बना सकते हैं.
Government Jobs After BCA: आज के समय में आईटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और इसकी जरूरत सिर्फ प्राइवेट कंपनियों तक सीमित नहीं रही. अब सरकारी विभागों में भी कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी का यूज तेजी से बढ़ा है. ऐसे में अगर आपने BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) किया है, तो आपके लिए सरकारी नौकरी के कई अच्छे मौके मौजूद हैं. खास बात यह है कि इन नौकरियों में अच्छी सैलरी के साथ जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है.
Government Jobs After BCA: बीसीए के बाद सरकारी नौकरी क्यों है अच्छा ऑप्शन?
बहुत से छात्र मानते हैं कि BCA करने के बाद सिर्फ प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिलती है, लेकिन ऐसा नहीं है. आज कई सरकारी विभाग आईटी एक्सपर्ट, प्रोग्रामर, सिस्टम मैनेजर और डेटा हैंडलिंग से जुड़े पदों पर भर्ती करते हैं. अगर आपकी कंप्यूटर, कोडिंग या टेक्निकल काम में रुचि है, तो सरकारी सेक्टर आपके लिए अच्छा करियर बन सकता है.
बैंकिंग सेक्टर की आईटी नौकरी
BCA के बाद बैंकिंग सेक्टर में भी शानदार अवसर मिलते हैं. कई सरकारी बैंक आईटी ऑफिसर की भर्ती करते हैं. इन पदों पर कंप्यूटर सिस्टम को मैनेज करना, साइबर सिक्योरिटी देखना और तकनीकी समस्याओं को सुलझाने का काम होता है. यह नौकरी उन छात्रों के लिए बेहतर है जिन्हें टेक्निकल काम के साथ स्थिर करियर चाहिए.
SSC और सरकारी विभागों में मौका
BCA करने वाले छात्र कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं के जरिए भी नौकरी पा सकते हैं. कई मंत्रालयों और सरकारी दफ्तरों में डेटा एंट्री, सिस्टम ऑपरेशन, टेक्निकल सपोर्ट और कंप्यूटर आधारित पदों (Government Jobs After BCA) पर भर्ती निकलती रहती है. अगर आपकी टाइपिंग अच्छी है और कंप्यूटर की समझ मजबूत है, तो ये विकल्प आपके लिए सही साबित हो सकता है.
NIC और IT विभाग में नौकरी
सरकारी आईटी सेक्टर में काम करने का सपना है तो नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) जैसे संस्थानों पर नजर रखें. यहां प्रोग्रामर, साइंटिफिक ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट और सॉफ्टवेयर से जुड़े पदों पर भर्ती होती है. यहां काम करने वालों को सरकारी सुविधाओं के साथ तकनीकी माहौल भी मिलता है, जिससे करियर ग्रोथ के मौके बढ़ते हैं.
रेलवे और डिफेंस सेक्टर में आईटी पद
रेलवे और रक्षा विभाग में भी कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की मांग रहती है. रेलवे के आईटी विभाग, साइबर सिक्योरिटी टीम और टेक्निकल ब्रांच में BCA ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं. वहीं डिफेंस सेक्टर में भी टेक्निकल एंट्री या आईटी सपोर्ट से जुड़े पद निकलते रहते हैं.
PSU कंपनियों में भी हैं अवसर
कई सरकारी कंपनियां यानी PSU (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग) जैसे बिजली, तेल, दूरसंचार और टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियां आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती करती हैं. यहां कंप्यूटर नेटवर्क, डेटा मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर सपोर्ट का काम होता है. अगर आपने BCA के दौरान अच्छी स्किल्स सीखी हैं, तो इन कंपनियों में भी शानदार करियर बनाया जा सकता है.
Government Jobs After BCA: किन स्किल्स पर करें फोकस?
सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है. अगर आप सरकारी आईटी नौकरी पाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी स्किल्स पर भी ध्यान दें:
- प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी
- डेटाबेस मैनेजमेंट
- साइबर सिक्योरिटी की बेसिक नॉलेज
- नेटवर्किंग और क्लाउड की डिटेल्स
- Computer Aptitude और Reasoning
यह भी पढ़ें: MCA के बाद सरकारी नौकरी के ये हैं बेस्ट ऑप्शंस, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










