जमीन से भी महंगी लॉ की डिग्री! पटना के इस कॉलेज से पढ़ाई करने में छूट जाएंगे पसीने

Updated:
विज्ञापन
बैकग्राउंड- CNLU (ऑफिशियल वेबसाइट), फ्रंट- स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

बैकग्राउंड- CNLU (ऑफिशियल वेबसाइट), फ्रंट- स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

Bihar Top Law College: बिहार से लॉ की डिग्री लेना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं. हालांकि, कुछ कॉलेज की फीस जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. जानिए पटना के 5 लॉ कॉलेज/यूनिवर्सिटी के बारे में जहां से कर सकते हैं लॉ की पढ़ाई.

विज्ञापन

Bihar Top Law College: अगर आप बिहार में रहकर 12वीं के बाद LLB करना चाहते हैं तो आपके पास कई कॉलेज/यूनिवर्सिटी का ऑप्शन है. बिहार में कई ऐसे सरकारी और फेमस लॉ कॉलेज हैं, जहां से पढ़ाई कर छात्र जज, वकील, लीगल एडवाइजर और कॉरपोरेट लॉयर जैसे फील्ड में करियर बना सकते हैं. LLB और BA LLB में एडमिशन लेने के लिए आइए जानते हैं बिहार के कॉलेज के बारे में.

चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU)

बिहार में रहकर लॉ की पढ़ाई करनी है तो चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस यूनिवर्सिटी का उद्देश्य नेशनल लेवल की कानूनी शिक्षा को इंटरनेशनल स्टैंटर्ड तक पहुंचाना और समाज में कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इसे लॉ यूनिवर्सिटी की लिस्ट में 17वीं रैंक मिली है. यहां एडमिशन के लिए आपको CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) परीक्षा पास करनी होती है.

image.png
CNLU फीस स्ट्रक्चर (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

CNLU की फीस की बात करें तो दूसरे और तीसरे साल में हॉस्टल में रहने वाले (Hosteller) छात्रों के लिए टोटल फीस 2,18,450 लाख रुपये है. वहीं, डे स्कॉलर (Day Scholar) छात्रों के लिए दूसरे और तीसरे वर्ष की कुल फीस 1,74,450 लाख रुपये है. इस तरह देखें अगर तो 5 सालों के कोर्स का पूरा खर्च करीब 10-12 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. ऐसे में यहां पढ़ाई करना काफी महंगा है.

हालांकि, फीस में समय-समय पर बदलाव होता रहता है. अगर आप भी CLNU में एडमिशन लेना चाहते हैं तो लेटेस्ट फीस की जानकारी के लिए यूनवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट cnlu.ac.in पर जाएं.

पटना यूनिवर्सिटी के पटना लॉ कॉलेज से करें पढ़ाई

पटना विश्वविद्यालय का पटना लॉ कॉलेज बिहार के सबसे पुराने और फेमस लॉ कॉलेजों में शामिल है. यहां से पढ़ाई करने वाले कई छात्र न्यायपालिका और वकालत के क्षेत्र में सफल करियर बना चुके हैं. यह एक सरकारी कॉलेज है. जहां पर एडमिशन पाने के लिए पटना यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है.

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) गया

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) भी लॉ की पढ़ाई के लिए अच्छा ऑप्शन है. यहां 5 सालों का इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स उपलब्ध हैं. एडमिशन के लिए CUET UG परीक्षा क्रैक करनी होती है. फर्स्ट सेमेस्टर की फीस और एडमिशन फीस के साथ यहां 5 वर्षीय BA LLB कोर्स के लिए 12,300 रुपये की फीस देनी होती है. वहीं 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीबीए एलएलबी कोर्स के लिए फीस 29, 300 रुपये है.

image.png
CUSB फीस डिटेल (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

फीस की ये जानकारी 2025 के अनुसार दी गई है. फीस में समय-समय पर बदलाव होते रहता है. अधिक जानकारी के लिए CUSB Gaya की ऑफिशियल वेबसाइट cusb.ac.in पर जाएं.

एमिटी यूनिवर्सिटी, पटना

पटना में रहकर लॉ की डिग्री लेना चाहते हैं तो एमिटी भी अच्छा ऑप्शन है. यहां एडवांस फैसिलिटी के साथ ही इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलता है. यहां LLB कोर्स में एडमिशन CUET और क्लैट दोनों के आधार पर मिलता है. LLB प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए वो भी 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ. LLB कोर्स के पहले सेमेस्टर का शुल्क 68,500 रुपये है. फीस में हर साल बदलाव होता है. ऐसे में फीस के संबंध में पूरी जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

श्री कृष्ण जुबली (SKJ) लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) से संबद्ध SKJ लॉ कॉलेज भी बिहार के प्रमुख सरकारी लॉ कॉलेजों में शामिल है. यहां LLB और BA LLB दोनों कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें- बायोलॉजी नहीं, फिर भी मेडिकल फील्ड मे बना सकते हैं करियर, देखें बेस्ट कोर्स



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन