महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन

Updated:
विज्ञापन

घर पर कोलेजन जेल बनाकर उसका कैसे इस्तेमाल करें Ai image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

DIY Collagen Gel: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन बिना महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के भी साफ, ग्लोइंग और यंग दिखे. अगर आप भी यही चाहते हैं, तो घर पर सिर्फ 3 आसान चीजों से बनने वाला यह DIY कोलेजन जेल आपके काम का हो सकता है. इस आर्टिकल में इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जानिए और अपनी स्किन को नेचुरल ग्लो देने की शुरुआत कीजिए.

विज्ञापन

DIY Collagen Gel: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा साफ, ग्लोइंग और शीशे की तरह चमकदार लगे. जब आपकी स्किन फ्लॉलेस होती है, तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी काफी हाई होता है. अक्सर अपनी स्किन क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए हम मार्केट से महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फिर सीरम खरीद लाते हैं. लेकिन, हजारों रुपये कीमत होने के बावजूद इनमें केमिकल्स होते ही हैं. अगर आप अपनी स्किन को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए यंग, सॉफ्ट और टाइट बनाकर रखना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपको घर पर ही कोलेजन जेल बनाने और उसका इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. जब आप घर पर बने इस जेल का इस्तेमाल करने लगेंगे, तो आपकी स्किन को अंदर से न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे, जिससे उसमें आपको एक अलग ही निखार देखने को मिलेगा.

विज्ञापन
Homemade Collagen Gel
Homemade Collagen Gel

क्या है कोलेजन और यह क्यों जरूरी है?

कोलेजन के बारे में अगर आप नहीं जानते हैं, तो यह एक प्रोटीन होता है जो हमारी स्किन को सॉफ्ट, टाइट और जवान बनाए रखने में मदद करता है. जब हमारी उम्र बढ़ती है या फिर हम सही डाइट नहीं लेते हैं और हर समय पॉल्यूशन में रहते हैं, तो हमारे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन होना कम हो जाता है. यही एक वजह है कि हमारे चेहरे पर रिंकल्स आने लगते हैं, स्किन ढीली पड़ जाती है और साथ ही ड्राई भी दिखने लगती है.

ये भी पढ़ें: पिंपल्स तो चले गए, लेकिन दाग रह गए? इन आसान तरीकों से वापस पाएं चेहरे की नेचुरल ग्लो

कोलेजन जेल बनाने के लिए चाहिए ये 3 चीजें

इस कोलेजन जेल को बनाने के लिए आपको मार्केट से कोई महंगी या अलग चीज़ खरीदने की जरूरत नहीं है. ये 3 चीजें आपकी किचन में ही आसानी से मिल जाएंगी.

  • अलसी के बीज यानी फ्लैक्सीड्स: आपको शायद मालूम न हो, लेकिन अलसी के बीजों में ओमेगा-3 और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. जब हम इन्हें पानी में उबालते हैं, तो इनसे एक गाढ़ा जेल निकलता है और यही जेल हमारी स्किन में नेचुरल कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है.
  • एलोवेरा जेल: एलोवेरा का इस्तेमाल हमेशा से स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए किया जाता रहा है. यह आपकी स्किन को ड्राई होने का मौका नहीं देता है. इसके अलावा, यह चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करता है और स्किन को ठंडक भी देता है.
  • विटामिन-E कैप्सूल: यह आपको काफी आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है. विटामिन E कैप्सूल आपकी स्किन को रिपेयर करता है और चेहरे पर एक बढ़िया नेचुरल ग्लो भी लेकर आता है.

कोलेजन जेल बनाने का सबसे आसान तरीका

  • इस जेल को बनाना बहुत ही आसान है इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी लें और उसमें दो चम्मच अलसी के बीज डाल दें. अब इसे गैस पर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक उबलने दें. धीरे-धीरे आप देखेंगे कि पानी गाढ़ा होने लगा है और एक चिपचिपे जेल जैसा बन रहा है. जब पानी पूरी तरह जेल जैसा बन जाए, तो गैस बंद कर दें.
  • अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें. फिर एक साफ कॉटन के कपड़े या बारीक छन्नी से इसे छानकर जेल को अलग बर्तन में निकाल लें.
  • अब इस अलसी वाले जेल में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक विटामिन-E कैप्सूल को काटकर उसका तेल मिला लें. इन तीनों को चम्मच से तब तक अच्छी तरह मिलाते रहें जब तक कि यह एक लाइट, सॉफ्ट और शाइनी क्रीम जैसा न दिखने लगे. आपका होममेड कोलेजन जेल इस्तेमाल करने के लिए तैयार है.

इसे चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें?

  • इस कोलेजन जेल का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी या किसी हल्के फेस वॉश से धोकर सुखा लें.
  • इसके बाद थोड़ा सा जेल हाथों पर लें. इसके बाद अपने चेहरे और गर्दन पर गोल-गोल हाथ घुमाते हुए 2 से 3 मिनट तक हल्की मसाज करें. मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और यह जेल स्किन के अंदर तक चला जाता है.
  • इसका इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप इसे रात को सोने से पहले लगाएं और रात भर लगा रहने दें. जब अगली सुबह उठकर आप अपना मुंह धोएंगे, तो चेहरा एकदम फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगा. अगर आप इस जेल को दिन में लगाना चाहते हैं, तो इसे लगाकर 30 मिनट रखें और फिर सादे पानी से धो लें.

ये भी पढ़ें: न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola