Top GK Questions History: BPSC के लिए इन 20 हिस्ट्री के सवालों से करें नॉलेज टेस्ट

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
BPSC History Previous Year Questions: अगर आप भी BPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो हिस्ट्री के ये 20 Previous Year Questions आपके लिए मददगार हो सकते हैं. यहां हर सवाल के नीचे उसका सही उत्तर भी दिया गया है, जिससे आपकी तैयारी और मजबूत होगी.
BPSC History Previous Year Questions: इंडिया की हिस्ट्री से जुड़े प्रश्न लगभग हर कॉम्पिटिटिव एग्जाम में पूछे जाते हैं. UPSC, BPSC, JPSC, SSC, Railway, Banking और अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में आधुनिक भारत, स्वतंत्रता संग्राम, सिंधु घाटी सभ्यता, मुगल काल और राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े प्रश्न बार-बार देखने को मिलते हैं. ऐसे में प्रीवियस ईयर क्वेश्चन्स का प्रैक्टिस रिजल्ट मे बेहतर साबित होता है. देखते हैं हिस्ट्री के 20 इम्पॉर्टेंट प्रीवियस ईयर क्वेश्चन्स उनके सही उत्तरों के साथ दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE 4 भर्ती और ट्रांसफर पर दिया अपडेट
1. 1946 ई० में गठित अंतरिम सरकार के मंत्रिमण्डल में श्रम विभाग किसे सौंपा गया था?
(A) सैयद अली जहीर
(B) जगजीवन राम
(C) डॉ राजेन्द्र प्रसाद
(D) डॉ अनुग्रह नारायण सिंह
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपयुक्त में से एक से अधि
सही उत्तर: (B) जगजीवन राम
2. फरवरी 1922 ई० में पुलिस चौकी में आग लगाने की घटना से सम्बन्धित 'चौरी चौरा' किस राज्य में है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) मध्य प्रदेश
(D) बिहार
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं /उपयुक्त में से एक से अधिक
सही उत्तर: (A) उत्तर प्रदेश
3. 'बारदोली सत्याग्रह' का सफल नेतृत्व किसने किया?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) वल्लभभाई पटेल
(C) मोतीलाल नेहरू
(D) जेबी कृपलानी
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक
सही उत्तर: (B) वल्लभभाई पटेल
4. 'आज़ाद दस्ता' बिहार में किस आन्दोलन के दौरान सक्रिय रहा?
(A) भारत छोड़ो आन्दोलन
(B) चंपारण सत्याग्रह
(C) असहयोग आन्दोलन
(D) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
सही उत्तर: (A) भारत छोड़ो आन्दोलन
5. ऑपरेशन 'पोलो'
(A) 1948 की हैदराबाद पुलिस कार्रवाई से संबंधित था
(B) भारत की सभी देशी रियासत के विरुद्ध था
(C) जम्मू व कश्मीर की रियासत के विरुद्ध था
(D) भारत में चिकित्सा विज्ञान की प्रगति से संबंधित था
सही उत्तर: (A) 1948 की हैदराबाद पुलिस कार्रवाई से संबंधित था
6. दांडी मार्च में गांधी जी के साथ कितने लोग थे?
A.77
B.78
C.79
D.81
सही उत्तर: (B) 78
7. इनमें से कौन नेता गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह में उनके साथ मौजूद नहीं थे?
(A) डॉ राजेन्द्र प्रसाद
(B) मौलाना मज़हरूल हक
(C) जे बी कृपलानी
(D) सी आर दास
सही उत्तर: (D) सी आर दास
8. संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद् (ECOSOC) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(A) यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है.
(B) इसकी स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी.
(C) इसके सदस्य मुख्यतः यूरोपीय और एशियाई देशों से हैं.
(D) यह मानवाधिकार और सामाजिक विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करता है.
सही उत्तर: (C) इसके सदस्य मुख्यतः यूरोपीय और एशियाई देशों से हैं.
9. हडप्पाकालीन स्थल 'कुणाल' भारत के किस राज्य में स्थित है?
(A) राजस्थान
(B) पंजाब
(C) उत्तर प्रदेश
(D) हरियाणा
सही उत्तर: (D) हरियाणा
10. मोहनजोदडों के सिटाडेल (गढ़) में महास्नानगार के अतिरिक्त स्थित सभागार भवन को कहते हैं :
(A) अन्नागार
(B) नाट्य भवन
(C) कला भवन
(D) पुरोहितों का महाविद्यालय
सही उत्तर: (A) अन्नागार
11. अकबर के काल में राजस्व व्यवस्था हेतु 'आइन-ए-दहसाला' विकसित की गयी थी?
(A) शाहनवाज खान
(B) अब्दुर रहीम खान
(C) टोडरमल
(D) मुल्लादो प्याजा
सही उत्तर: (C) टोडरमल
12. किसने "स्वदेश वाहिनी" का संपादन किया था?
(A) सीवी रमन पिल्लै
(B) सीएन मुदालियर
(C) के राम कृष्णन पिल्ले
(D) सीआर रेड्डी
सही उत्तर: (C) के राम कृष्णन पिल्ले
13. आइ एन ए ट्रायल में आरोपियों के बचाव के लिये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक रक्षा समिति गठित की थी जिसके सदस्य थे
(A) तेज बहादुर सप्रू एवं आसफ अली
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) भूलाभाई देसाई
(D) उपर्युक्त सभी
सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
14. 'थियोसोफिकल सोसायटी' की स्थापना किसने की थी?
(A) मैडम एचपी ब्लावात्स्की
(B) राजाराम मोहन राय
(C) महात्मा गाँधी
(D) स्वामी विवेकानंद
सही उत्तर: (A) मैडम एचपी ब्लावात्स्की
15. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की आधारशिला किसने रखी?
(A) मदन मोहन मालवीय
(B) महाराजा विभूति नरायण सिंह
(C) लाई हार्डिंग
(D) ऐनी बेसेण्ट
सही उत्तर: (C) लाई हार्डिंग
16. 'उदंत मार्तण्ड' प्रथम हिन्दी अखबार कहां से प्रकाशित हुआ था?
(A) कोलकत्ता
(B) पटना
(C) इलाहाबाद
(D) लखनऊ
सही उत्तर: (A) कोलकत्ता
17. निम्नलिखित में से किस राज्य हरण की सर्वत्र निंदा हुई एवं इसे आक्रामकता के एक कार्य के रूप से व्याख्यित किया गया?
(A) मराठा
(B) सिन्ध
(C) हैदराबाद
(D) पंजाब
सही उत्तर: (B) सिन्ध
18. किसने कांग्रेसियों को "स्थान आखेटक राजनेताओं" से व्याख्यित किया?
(A) बदरुद्दीन तय्यबजी
(B) बंकिम चन्द्र चटर्जी
(C) दादाभाई नौरोजी
(D) सर सैय्यद अहमद खान
सही उत्तर: (D) सर सैय्यद अहमद खान
19. 'इंडियन ओपनियन' के प्रथम संपादक कौन थे?
(A) महात्मा गाँधी
(B) अल्बर्ट वेस्ट
(C) महादेव देसाई
(D) मनसुखलाल नजर
सही उत्तर: (D) मनसुखलाल नजर
20. अंग्रेजों के विरूद्ध भील विद्रोह किस क्षेत्र में हुआ था?
(A) मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र
(B) मध्य प्रदेश एवं बिहार
(C) बिहार एवं बंगाल
(D) बंगाल एवं महाराष्ट्र
सही उत्तर: (A) मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र
BPSC History Previous Year Questions: क्यों है जरूरी?
कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में सफलता पाने के लिए प्रीवियस ईयर क्वेश्चन्स की रेगुलर प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है. हिस्ट्री के ये महत्वपूर्ण प्रश्न आपकी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे और एग्जाम में पूछे जाने वाले सवालों का पैटर्न समझने में भी सहायक होंगे.
ये भी पढ़ें: Bihar Government Job:Bihar Government का ऐलान, 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










