बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE 4 भर्ती और ट्रांसफर पर दिया अपडेट

Updated:
विज्ञापन
मिथिलेश तिवारी की फाइल फोटो

मिथिलेश तिवारी की फाइल फोटो

BPSC TRE-4 Vacancy: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. शिक्षा मंत्री ने BPSC TRE-4 भर्ती और शिक्षकों के ट्रांसफर प्रक्रिया पर अपडेट दिया है. TRE-4 के तहत 20 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी और ट्रांसफर के लिए आवेदन 29 जुलाई से शुरू होंगे.

विज्ञापन

BPSC TRE-4 Vacancy: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और कार्यरत शिक्षकों के लिए खुशखबरी है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया है कि TRE 4 भर्ती और शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया अब तेज हो गई है. विभाग का लक्ष्य तय समय पर भर्ती और तबादला प्रक्रिया पूरी करना है.

27 जुलाई तक BPSC को भेजी जाएगी अधियाचना

शिक्षा मंत्री के मुताबिक, TRE 4 के लिए अधियाचना (Requisition) 27 जुलाई तक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजने की तैयारी है. फिलहाल दो जिलों में रोस्टर से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से अधियाचना BPSC को भेज दी जाएगी.

अगस्त में जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन

अधियाचना भेजे जाने के बाद अगस्त में TRE 4 भर्ती का विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है. इससे लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है.

20 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

TRE 4 के तहत 20 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी है. इससे पहले सरकार अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की भर्ती का रोडमैप भी घोषित कर चुकी है. इसके तहत हर साल करीब 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है.

29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर के आवेदन

शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया भी अब शुरू होने जा रही है. शिक्षा विभाग के अनुसार 29 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है. इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी.

31 अक्टूबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

शिक्षा विभाग का लक्ष्य 31 अक्टूबर तक पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया समाप्त करना है. इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी पहले ही जारी की जा चुकी है.

तीन चरणों में होगा शिक्षकों का तबादला

नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों का स्थानांतरण तीन चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में समायोजन और युक्तिकरण होगा. दूसरे चरण में पारस्परिक स्थानांतरण किया जाएगा. तीसरे चरण में सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होगी.

महिला और पुरुष शिक्षकों के लिए अलग व्यवस्था

शिक्षा मंत्री ने बताया कि महिला शिक्षकों को उनकी पंचायत या उसके आसपास पोस्टिंग देने की कोशिश की जाएगी. वहीं पुरुष शिक्षकों को उनके नजदीकी ब्लॉक में पदस्थापित करने की योजना है. इससे शिक्षकों को सुविधा मिलेगी और अनावश्यक दूरी भी कम होगी.

TRE 3 शिक्षकों के लिए अलग शेड्यूल

TRE 3 के तहत नियुक्त शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा. शिक्षा विभाग जल्द बैठक कर इसकी तारीख और प्रक्रिया तय करेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लाइब्रेरियन भर्ती पर भी जल्द फैसला

लाइब्रेरियन की बहाली और उनके स्थानांतरण को लेकर भी विभाग जल्द निर्णय ले सकता है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर इस पर फैसला होने की संभावना है. हालांकि, फिलहाल मॉडल स्कूलों के शिक्षकों के ट्रांसफर पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है.

रविवार को भी खुलेगा शिक्षा विभाग

TRE 4 की अधियाचना और रोस्टर का काम समय पर पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग रविवार को भी काम करेगा. विभाग की प्राथमिकता तय समय के भीतर अधियाचना भेजना और अगस्त में भर्ती का विज्ञापन जारी करना है.

Also Read: बिहार की बंद चीनी मिलें फिर से होंगी शुरू, सरकार ने बदला कानून, नवंबर से चालू होंगी ये 3 मिलें



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन