वैशाली के पुल लॉन्चर हादसे में पंजाब-ओडिशा के श्रमिक समेत सात घायल, NHAI ने कहा-सिक्योरिटी का रिव्यू करेंगे

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पहुंचे SP

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में भारतमाला परियोजना के दौरान लॉन्चर हादसे में 7 श्रमिक घायल. जिला प्रशासन ने सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए और जांच के आदेश जारी किए.

विज्ञापन

Vaishali Bridge Launcher Dropped : हाजीपुर के लालगंज क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल के लॉन्चर को विस्थापित करने के दौरान हुए हादसे के बाद वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रशासन लालगंज और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य को समन्वित किया.

विज्ञापन
घटना के बाद घायल से जानकारी लेते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
घटना के बाद घायल से जानकारी लेते अधिकारी

वैशाली एसपी बोले-सुरक्षा मानकों में कमी मिली

वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने बताना कि घटना में सात लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. इनमें दो का प्राथमिक उपचार हो रहा है. तीन लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि हादसे में एक मजदूर का पैर करीब डेढ़ घंटे तक मशीन के नीचे दबा रहा था, उसे कटर से काट कर निकाला गया है. स्थानीय लोगों से बात करने से इस साइट पर सेफ्टी से संबंधित कुछ बातें सामने आई है, उसके लिए संबंधित लोगों को जानकारी दी जाएगी.

पंजाब-उड़ीसा के श्रमिक हुए घायल

हादसे में सात घायल श्रमिकों की पहचान हुई है.

  • रंजन कुमार निवासी बेगूसराय
  • राम भरोसे साह निवासी पटना
  • गुलशन निवासी पंजाब
  • अली इमाम निवासी पातेपुर
  • प्रमोद चौधरी निवासी पटना
  • संजीव कुमार निवासी उड़ीसा
  • संदीप कुमार निवासी मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है.

अस्पताल पहुंचकर DM ने लिया जायजा

घटना के बाद वैशाली डीएम वर्षा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, लालगंज और संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी सीएचसी, पहुंचे. अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली. वहीं, जिला पदाधिकारी, वैशाली ने सदर अस्पताल का भ्रमण कर रेफर किए गए घायलों के इलाज और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए.

वैशाली डीएम ने घायलों का जाना हाल.
वैशाली डीएम ने घायलों का जाना हाल.

निर्माण एजेंसी को सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश

हादसे के बाद जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. संबंधित निर्माण एजेंसी और कंपनी को निर्माण के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है. भारी मशीनरी और लॉन्चर के संचालन से पहले तकनीकी और सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

हादसे के कारणों की हो रही जांच

जिला प्रशासन की ओर से घटनास्थल की स्थिति और घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है. जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की बात सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

View on Instagram

NHAI ने कहा-सुरक्षा मानकों का रिव्यू किया जाएगा

वहीं घटना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपना बयान जारी किया है. बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139W (NH-139W) पर कराए जा रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान लॉन्चर शिफ्टिंग की प्रक्रिया के समय एक अनपेक्षित घटना घटित हुई. इस घटना में पुल के स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. घटना में कार्यस्थल पर मौजूद चार श्रमिक घायल हुए हैं. हादसे के तुरंत बाद सभी घायल श्रमिकों को त्वरित चिकित्सा सहायता हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका समुचित इलाज जारी है. परियोजना टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है.

NHAI परियोजना की उच्च गुणवत्ता, कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण के प्रति पूर्णत प्रतिबद्ध है. भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें :

वैशाली में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर

लालगंज हादसा: दो गंभीर घायलों को पटना रेफर किया गया, पुल निर्माण साइट के सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन