BA के बाद क्या करें? जानें MA, MBA, LLB, BEd समेत टॉप करियर विकल्प

कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
BA Career Options: आर्ट्स बैकग्राउंड होने के बावजूद BA की पढ़ाई करने के बाद काफी अच्छे विकल्प है. अगर आपने BA किया है, तब भी आप MBA कर सकते हैं और एक अच्छा करियर बना सकते हैं. आइये आपको सारी बातें इस आर्टिकल में बताते हैं.
BA Career Options: BA एक ऐसा कोर्स है जिसके बाद स्टूडेंट्स को कई फील्ड में अपना करियर बनाने का ऑप्शन मिलता है. आर्ट्स बैकग्राउंड होने के बावजूद आपको फ्यूचर के कई अच्छे विकल्प मिलते है. जिसकी पढ़ाई करने के बाद आपका प्लेसमेंट अच्छी सैलरी पैकेज के साथ होने की संभावना होती है. कॉर्पोरेट, सिविल सर्विसेज, लॉ और जर्नलिज्म जैसे कई कोर्स स्टूडेंट्स कर सकते है. आइए आपको सारी बातें इस आर्टिकल में बताते हैं.
Career Options: क्या है करियर ऑप्शन?
- MA (मास्टर ऑफ आर्ट्स)
- MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)
- LLB (कानून की पढ़ाई)
- BEd (बीएड)
- Mass Comm (मास कम्युनिकेशन)
ये भी पढ़ें: सीएम कॉलेज में नई शिक्षा नीति की बड़ी शुरुआत, चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम का शुभारंभ
MA Course Details: जानिए कैसे MA में ले सकते है एडमिशन?
बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), करने के बाद कई छात्र आगे की पढ़ाई कर लिए MA करते है. यह 2 साल का पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्स है. इसमें आप हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी या हिंदी जैसे किसी एक विषय में विशेषज्ञता चुन सकते हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद स्टूडेंट्स शिक्षक, लेक्चरर, कंटेंट राइटर या स्टेट एग्जाम्स क्लियर करके सिविल सेवा अधिकारी बन सकते है.
MBA Course Details: BA के बाद कर सकते हैं MBA
स्टूडेंट्स जिनकी पढ़ाई लिखाई आर्ट्स में हुई है, वे स्टूडेंट्स जब MBA में एडमिशन लेने के बारे में सोचते है, तो वह कुछ हद तक कन्फ्यूज रहते हैं. ऐसे में यह हम बता दें कि MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) एक प्रोफेशनल कोर्स हैं. इसमें आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स यानी सभी स्ट्रीम के छात्र एडमिशन ले सकते हैं. MBA करने के बाद छात्रों को प्लेसमेंट के हिसाब से काफी अच्छी सैलरी पैकेज भी ऑफर की जाती है.
LLB Course Details: कैसे बनाएं लॉ में अपना फ्यूचर?
BA करने के बाद अगर आप लाए करना चाहते है तो आपको 3 साल की बैचलर ऑफ लॉ (LLB) डिग्री हासिल करनी होगी. जानकारी के अनुसार 3-साल के LLB प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए उम्र की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है. एडमिशन कई कॉलेज में मार्क्स या एन्ट्रन्स एग्जाम के माध्यम से होती है.
टीचिंग में करियर के लिए BEd जरूरी
टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने के लिए BA ग्रेजुएट बीएड चुन सकते हैं. सरकारी स्कूलों में सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी लेवल पर TGT और PGT टीचर के लिए बीएड की डिग्री मांगी जाती है. इस कोर्स के बाद सरकारी नौकरी के मौके बढ़ जाते हैं.

Mass Comm Course Details: कैसे करे मॉस कम्युनिकेशन की पढाई?
अगर पत्रकारिता में आप अपना भविष्य बनना चाहते है,आपको पीजी डिप्लोमा, जो 1 साल का कोर्स होता है या मास्टर डिग्री इन मास कम्युनिकेशन, जो 2 साल का कोर्स है, का विकल्प चुन सकते है. इस कोर्स को करने के लिए स्टूडेंट्स के पास नई दिल्ली में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), जामिया मिलिया इस्लामिया और दिल्ली यूनिवर्सिटी का दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म जैसे अच्छे कॉलेज के विकल्प है.
ये भी पढ़ें: क्या BA के बाद भी कर सकते हैं MBA, जानें कॉर्पोरेट की डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










