आर्ट्स छात्रों के लिए भी खुलेगा MNCs का रास्ता, BA के बाद कर लें ये डिग्री
Published by : Smita Dey Updated At : 18 May 2026 5:33 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
MBA after BA: सिर्फ कॉमर्स या इंजीनियर्स ही नहीं, बीए के बाद भी युवा कर सकते हैं एमबीए. जानें टॉप स्पेशलाइजेशन (HR, मार्केटिंग) और एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता क्या होनी चाहिए.
MBA after BA: आज के समय में बहुत से छात्र 12वीं के बाद ग्रेजुएशन के लिए BA यानी बैचलर ऑफ आर्ट्स चुनते हैं. लेकिन डिग्री पूरी होने के बाद उनके मन में एक बड़ा सवाल आता है क्या BA के बाद MBA किया जा सकता है. अक्सर लोगों को लगता है कि MBA सिर्फ BBA, BCom या इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. अगर आपने BA किया है, तब भी आप MBA कर सकते हैं और एक अच्छा करियर बना सकते हैं. आइए जानते हैं बीए के बाद एमबीए (MBA after BA) कैसे करें.
क्या BA के बाद MBA करना संभव है?
MBA यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है, जिसमें एडमिशन लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी होता है. अगर आपने BA किया है, तब भी आप MBA के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें यह जरूरी नहीं कि आपका बैकग्राउंड कॉमर्स या बिजनेस से ही जुड़ा हो.
MBA करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
ज्यादातर कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में MBA के लिए कुछ सामान्य योग्यताएं होती हैं. जैसे-
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन.
- न्यूनतम मार्क्स (कई इंस्टीट्यूट में 50% या उससे ज्यादा).
- एंट्रेंस एग्जाम पास करना.
- कुछ कॉलेज सीधे मेरिट के आधार पर भी एडमिशन देते हैं, जबकि कई बड़े इंस्टीट्यूट में एंट्रेंस एग्जाम देना जरूरी होता है.
MBA में एडमिशन कैसे मिलता है?
अगर आप BA के बाद MBA करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एंट्रेंस एग्जाम के बारे में जानकारी रखनी चाहिए. भारत में कई पॉपुलर MBA एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, जैसे-
- CAT
- MAT
- CMAT
- XAT
इन परीक्षाओं में परफॉर्मेंस के बेसिस पर कॉलेज मिलते हैं. कुछ कॉलेज ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी लेते हैं.
MBA after BA: बीए के बाद एमबीए करने का फायदा क्या है?
कई छात्रों को लगता है कि BA करने के बाद नौकरी के विकल्प सीमित हो जाते हैं. लेकिन MBA करने से करियर की दिशा बदल सकती है. MBA आपको बिजनेस, मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस और HR जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौका देता है. अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है और आप मैनेजमेंट फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो MBA आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
कौन-कौन से MBA स्पेशलाइजेशन चुन सकते हैं?
MBA में कई तरह की स्पेशलाइजेशन होती हैं. अपनी रुचि और करियर गोल के अनुसार छात्र इन्हें चुन सकते हैं. अगर आपको लोगों से बातचीत करना पसंद है, तो HR और मार्केटिंग अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं बिजनेस और डेटा में इंटरेस्ट है, तो फाइनेंस या एनालिटिक्स पर सोच सकते हैं. नीचे कुछ एमबीए स्पेशलाइजेशन दिए गए हैं.
- मार्केटिंग
- ह्यूमन रिसोर्स (HR)
- फाइनेंस
- बिजनेस एनालिटिक्स
- इंटरनेशनल बिजनेस
- हॉस्पिटल मैनेजमेंट
MBA after BA: एमबीए के बाद नौकरी के मौके
MBA पूरा करने के बाद मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, HR मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, ऑपरेशन मैनेजर और सेल्स मैनेजर जैसे कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. साथ ही कई बड़ी कंपनियां MBA ग्रेजुएट्स को अच्छी सैलरी पैकेज पर नौकरी देती हैं. हालांकि सैलरी कॉलेज, स्किल और अनुभव पर निर्भर करती है.
यह भी पढ़ें: टेक इंडस्ट्री में मची है इस BTech ब्रांच की धूम, जानिए करियर और नौकरी के मौके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










