Civil या Infrastructure, कौन सा BTech बेहतर? जानें पढ़ाई, करियर और जॉब का पूरा फर्क

Updated:
विज्ञापन

इंजीनियर की सांकेतिक तस्वीर

Civil Engineering VS Infrastructure Engineering: सिविल और इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में क्या अंतर है? जानें दोनों BTech कोर्स में पढ़ाई, सिलेबस, करियर ऑप्शन, जॉब प्रोफाइल और रोजगार के अवसरों का पूरा फर्क. साथ ही समझें कि आपके करियर के लिए Civil Engineering या Infrastructure Engineering में से कौन सा कोर्स बेहतर हो सकता है.

विज्ञापन

Civil Engineering VS Infrastructure Engineering: 12वीं के बाद इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने जा रहे हैं और Civil Engineering को लेकर कंफ्यूज हैं? अगर आपको BTech Civil Engineering और Civil and Infrastructure Engineering दोनों ऑप्शन मिल रहे हैं, तो सिर्फ कोर्स के नाम देखकर फैसला न करें. दोनों में कई विषय एक जैसे हैं, लेकिन पढ़ाई के फोकस और आगे के करियर ऑप्शन में अंतर हो सकता है. आइए समझते हैं कि दोनों बीटेक कोर्स (BTech Course) में क्या पढ़ाया जाता है, किसमें किस तरह के करियर ऑप्शन मिलते हैं और आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर होता है.

विज्ञापन

Civil Engineering में क्या पढ़ते हैं?

सिविल इंजीनियरिंग एक ट्रेडिशनल बीटेक कोर्स है. इसमें छात्रों को भवन निर्माण, सड़क, पुल, बांध, जल संसाधन, स्ट्रक्चरल डिजाइन और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाती है. इसमें मुख्य रूप से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्टेशन, एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग और वाटर रिसोर्सेज जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.


ये भी पढ़ें: उंगलियों की रफ्तार से मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें टाइपिंग स्पीड का असली गणित और डिटेल्स

Civil and Infrastructure Engineering क्या है?

सिविल और इंफ्रास्ट्रक्चर को ट्रेडिशिनल सिविल इंजीनियरिंग के ब्रॉड (Broader) प्रोग्राम के रूप में देखा जा सकता है. हालांकि, इसका सिलेबस संस्थान के अनुसार अलग-अलग होता है. आमतौर पर इसमें ट्रेडिशिनल सिविल इंजीनियरिंग के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, शहरी विकास, स्मार्ट सिटी, ट्रांसपोर्ट सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट पर भी फोकस किया जाता है.

कौन सा कोर्स चुनें?

अगर आपका इंटरेस्ट बिल्डिंग, सड़क, पुल, स्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन जैसे ट्रेडिशिनल सिविल इंजीनियरिंग फील्ड में है, तो BTech Civil Engineering अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अगर आपका इंटरेस्ट ब्रॉड प्रोजेक्ट्स में है जैसे शहर का डेवलेपमेंट, एक पूरी सिटी का डेवलेपमेंट और एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग तो आप Civil and Infrastructure Engineering आपके लिए बेस्ट है.

Civil Engineering VS Infrastructure Engineering: जानें कौन सा बेहतर ऑप्शन है

अगर आपका इंटरेस्टबेहतर ऑप्शन
Building, bridge, constructionBTech Civil Engineering
Smart city, urban developmentCivil & Infrastructure
Core civil jobsCivil Engineering
Large infrastructure projectsCivil & Infrastructure
Traditional civil subjectsCivil Engineering
Infrastructure planning & managementCivil & Infrastructure

कहां से करें ये दोनों कोर्स? 

सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स IIT Delhi, IIT Madras जैसे टॉप संस्थान से कर सकते हैं. हर IITs, NITs ये कोर्स ऑफर करता है. आप किसी स्टेट यूनिवर्सिटी या प्राइवेट यूनिवर्सिटी से भी ये कोर्स कर सकते हैं. लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग हर संस्थान में ऑफर नहीं किया जाता है. NIT Delhi से ये कोर्स कर सकते हैं. इसके अलावा भी कई संस्थान हैं, जैसे कि एनआईटी त्रिची, एनआईटी राउरकेला, एनआईटी वारंगल. फीस की जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

तुलनाCivil EngineeringCivil & Infrastructure
Course focusCore CivilCivil + Infrastructure
Major subjectsStructures, Geotech, TransportationCivil + Urban/Infrastructure systems
Construction focusज्यादासंस्थान के अनुसार
Urban planning exposureसीमित/संस्थान पर निर्भरअपेक्षाकृत ज्यादा
Career scopeव्यापकInfrastructure-focused
Best forCore Civil में रुचिInfrastructure projects में रुचि

FAQ: सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग


Ans. Civil Engineering एक व्यापक इंजीनियरिंग कोर्स है, जिसमें बिल्डिंग, रोड, ब्रिज, बांध, स्ट्रक्चर, जल संसाधन और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी पढ़ाई होती है. Civil & Infrastructure Engineering में इन विषयों के साथ बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर अधिक फोकस किया जा सकता है.

Ans. इसमें Structural Engineering, Geotechnical Engineering, Transportation Engineering, Environmental Engineering, Hydraulics, Surveying और Construction Management जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.

Ans. इसमें Civil Engineering के बेसिक विषयों के साथ Infrastructure Planning, Urban Infrastructure, Construction Technology, Project Management और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़े विषयों पर फोकस किया जाता है.

Ans. Civil Engineer, Structural Engineer, Site Engineer, Construction Engineer, Planning Engineer, Quantity Surveyor और Project Engineer जैसे पदों पर करियर बनाया जा सकता है.

Ans. Infrastructure Engineer, Project Engineer, Construction Manager, Planning Engineer, Infrastructure Consultant और Urban Infrastructure से जुड़े क्षेत्रों में करियर के अवसर मिल सकते हैं.

Ans. यह आपके करियर लक्ष्य पर निर्भर करता है. अगर आप Civil Engineering के व्यापक क्षेत्रों में विकल्प चाहते हैं तो Civil Engineering अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोजेक्ट आधारित काम में रुचि है तो Civil & Infrastructure Engineering बेहतर विकल्प हो सकता है.

Ans. हां, दोनों कोर्स के बाद योग्यता और संबंधित भर्ती के नियमों के आधार पर सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन किया जा सकता है. हालांकि, हर भर्ती में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता और मान्यता की शर्तें अलग हो सकती हैं.

Ans. सैलरी कंपनी, जॉब प्रोफाइल, शहर, अनुभव और स्किल्स के आधार पर अलग-अलग होती है. फ्रेशर्स के लिए शुरुआती वेतन आमतौर पर अनुभव बढ़ने के साथ बढ़ता है.

Ans. हर कॉलेज में BTech Civil Engineering में एडमिशन के लिए JEE Main जरूरी नहीं होता. IITs और NITs जैसे संस्थानों में प्रवेश के लिए JEE Main/JEE Advanced से जुड़ी प्रक्रिया लागू होती है, जबकि अन्य कॉलेजों में राज्य स्तरीय या संस्थान स्तर की प्रवेश प्रक्रिया हो सकती है.

ये भी पढ़ें: BA LLB के बाद क्या? सिर्फ वकालत नहीं, ये भी हैं ऑप्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

Ans. Civil Engineering एक व्यापक इंजीनियरिंग कोर्स है, जिसमें बिल्डिंग, रोड, ब्रिज, बांध, स्ट्रक्चर, जल संसाधन और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी पढ़ाई होती है. Civil & Infrastructure Engineering में इन विषयों के साथ बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर अधिक फोकस किया जा सकता है.