सिविल इंजीनियरिंग करने के 6 फायदे, जानें क्यों ये फील्ड आज भी है पॉपुलर

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Civil Engineering: सिविल इंजीनियरिंग एक ऐसा करियर है, जिसमें स्टेबिलिटी और ग्रोथ दोनों मिलते हैं. अगर आपको टेक्निकल काम करना पसंद है, तो यह फील्ड आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. जानें Civil Engineering करने के फायदे क्या है.
Civil Engineering: आज के समय में करियर चुनना मुश्किल हो गया है, क्योंकि ऑप्शन बहुत ज्यादा हैं. लेकिन कुछ फील्ड्स ऐसे हैं, जो हमेशा डिमांड में रहती हैं, उनमें से एक है सिविल इंजीनियरिंग. अगर आपको बड़े-बड़े पुल, सड़कें, बिल्डिंग या मेट्रो प्रोजेक्ट्स डिजाइन में रुचि है, तो ये फील्ड आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. Civil Engineering सिर्फ एक डिग्री नहीं, बल्कि देश के विकास में योगदान देने का मौका भी देती है. आइए जानते हैं सिविल इंजीनियरिंग कोर्स करने के क्या फायदे हैं.
Civil Engineering करने के ये 6 फायदे:
जॉब के भरपूर मौके
Civil Engineering के फील्ड में जॉब की कमी नहीं होती. हर शहर में नई-नई बिल्डिंग, रोड, फ्लाईओवर और प्रोजेक्ट बनते रहते हैं. ऐसे में सिविल इंजीनियर की जरूरत हमेशा बनी रहती है. सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में आपको नौकरी के अच्छे मौके मिलते हैं. इस वजह से स्टूडेंट के बीच में इसे काफी पॉपुलर कोर्स माना गया है. रेलवे, PWD, नगर निगम, कंस्ट्रक्शन कंपनियां हर जगह इसकी डिमांड रहती है.
अच्छी सैलरी पैकेज
सिविल इंजीनियर्स की शुरुआती सैलरी लगभग 2.5 लाख से 6 लाख रुपये प्रति महीने हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे आपका एक्सपिरियंस बढ़ता है, आपकी सैलरी भी तेजी से बढ़ती है. अगर आप विदेश में काम करते हैं, तो सैलरी और भी ज्यादा होती है.
खुद का बिजनेस शुरू करने का मौका
सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद आप सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं रहते. आप अपना खुद का कंस्ट्रक्शन बिजनेस या कंसल्टेंसी भी शुरू कर सकते हैं. आजकल बहुत से लोग खुद का स्टार्टअप शुरू करके अच्छा पैसा कमा रहे हैं.
फील्ड और ऑफिस दोनों का अनुभव
Civil Engineering में आपको सिर्फ ऑफिस में बैठकर काम नहीं करना होता. आपको साइट पर जाकर काम देखने का मौका भी मिलता है. इससे हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है. जो लोग आउटडोर काम पसंद करते हैं, उनके लिए यह फील्ड परफेक्ट है.
विदेश में काम करने के अवसर
Civil Engineers की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा है. खासकर दुबई, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में इस फील्ड के लिए अच्छे मौके मिलते हैं. अगर आप इंटरनेशनल लेवल पर काम करना चाहते हैं, तो यह करियर आपके लिए सही हो सकता है.
अलग-अलग स्पेशलाइजेशन का ऑप्शन
सिविल इंजीनियरिंग में कई तरह के स्पेशलाइजेशन होते हैं, जिसमें आप अपनी रुचि के हिसाब से कोई भी फील्ड चुन सकते हैं और उसमें एक्सपर्ट बन सकते हैं.जैसे-
- Structural Engineering
- Transportation Engineering
- Environmental Engineering
- Geotechnical Engineering
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद TTE कैसे बनें, जानें एग्जाम और सैलरी की पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




